ideaForge share price: आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी की स्टॉक एक्सचेंज पर हुई धमाकेदार लिस्टिंग, निवेशक हुए मालामाल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद चंडीगढ़। ideaForge share price: ड्रोन बनाने वाली भारतीय कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड (IdeaForge Tech IPO) की आज स्टॉक एक्सचेंज पर बंपर लिस्टिंग हुई है। इसमें निवेश करने वाले निवेशकों को अच्छा गेन मिला है। आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड के आईपीओ में जमकर बोली लगी थी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

निवेशकों के जबरदस्त सब्सक्रिप्शन के दम पर आइडियाफोर्ज के स्टॉक की लिस्टिंग 1200 रुपये के करीब होने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन यह बंपर उछाल के साथ 1305.10 रुपये पर लिस्ट हुआ है। ग्रे मार्केट (Grey Market) में आइडियाफोर्ज 75 फीसदी प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था।

हालांकि लिस्टिंग के बाद इसमें तेजी देखी गई और यह 1308 रुपये पर कारोबार करता दिखा। इस लिहाज से एक्सचेंज पर शेयर 94% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। वहीं NSE पर 1300 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ। बता दें कि आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड (IdeaForge Tech IPO) की लिस्टिंग पहले 10 जुलाई 2023 को होनी थी।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

लेकिन बाद में इसकी तारीख में बदलाव किया गया। पूर्व निर्धारित तारीख से पहले कंपनी ने अपने आईपीओ की लिस्टिंग का फैसला किया। आइडियाफोर्ज आईपीओ को सब्सक्राइब करने के लिए पहले 26-29 जून की तारीख तय की गई थी, लेकिन शेयर मार्केट के हॉलीडे कैलेंडर में बदलाव के बाद कंपनी के आईपीओ को सब्सक्राइब करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 30 जून, 2023 कर दिया गया था।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *