Ludhiana Triple Murder: लुधियाना ट्रिपल मर्डर केस सुलझा, 12 घंटे में पकड़ा गया आरोपी, जानें कौन है हत्यारा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana Triple Murder: लुधियाना ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि पुलिस ने लुधियाना ट्रिपल मर्डर केस को सुलझाते हुए 12 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या पड़ोसी रोबिन उर्फ मुन्ना (32) ने अपने 2 साथियो के साथ मिलकर की है।

बता दें कि लुधियाना के सलेम टाबरी के न्यू जनकपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर में तीन लाशें मिलने से हड़कंप मच गया था। धारदार हथियार से हत्या करने के बाद तीनों का गला भी काट दिया गया। पुलिस जांच में पता चला कि हत्यारों ने जाते समय रसोई में गैस चूल्हा चालू कर दिया और कमरे के पास अगरबत्ती जला दी, जिससे घर में आग लग जाए और विस्फोट हो जाए, जिससे हत्या एक दुर्घटना बन जाए।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

शुक्रवार सुबह दूधवाला आया तो घटना का पता चला। उसने अंदर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। शक के आधार पर लोगों ने दरवाजा खोला तो तीनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। मृतकों की पहचान चमन लाल (70) पत्नी सुरिंदर कौर (67) और बचन कौर (90) के रूप में हुई है। चमन लाल और सुरिंदर कौर के चार बेटे विदेश में रहते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी ने परिवार के तीनों सदस्यों को हथौड़े से वार करके मौत के घाट उतारा। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि मृतक सुरिंदर कौर उसे हमेशा बेऔलाद होने का ताना मारती थी, उक्त परिवार उसे बार-बार कहता था कि बच्चा क्यों नहीं होता। इसी रंजिश के चलते तीनों की हत्या कर दी।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *