Crime News: कोर्ट ले जाने के दौरान गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, राजस्थान। Crime News: इस समय की बड़ी खबर राजस्थान से सामने आ रही है। खबर है कि राजस्थान में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भाजपा नेता कृपाल सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुलदीप जघीना की बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कोर्ट ले जाते समय बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

जानकारी मुताबिक जगिना को करीब 20 से 25 गोलियां मारी गई हैं। बदमाशों ने पहले पुलिस वालों की आंखों में लाल मिर्च डाली और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस उसे जयपुर जेल से पेशी के लिए भरतपुर कोर्ट लेकर जा रही थी।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

यह घटना जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोली टोल प्लाज़ा के पास हुई है। आपको बता दे कि गैंगस्टर कुलदीप जघीना मर्डर केस में सज़ा काट रहा था। कुलदीप को BJP नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। सितंबर 2022 में कुलदीप ने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर कृपाल सिंह जघीना की हत्या की थी।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *