Flood in punjab: फिर खोले गए सुखना लेक के फ्लड गेट, पहाड़ों में हुई बरसात से बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Flood in punjab: पहाड़ों से ज्यादा पानी आने की वजह से शुक्रवार सुबह 9:10 पर सुखना लेक का एक फ्लड गेट खोल दिया गया। हालांकि पानी ज्यादा नहीं छोड़ा गया, इसलिए ज्यादा इलाके प्रभावित नहीं हुए हैं। इसके बावजूद पुलिस ने एहतियातन शास्त्री नगर पुल को बंद कर दिया है।

इसके अलावा किशनगढ़ समेत भगवानपुरा के इलाके में लोगों को सायरन बजाकर फ्लड गेट खोलने की सूचना दे दी गई थी। यूटी प्रशासन की तरफ से फ्लड गेट खोलने से पहले मोहाली-पंचकूला को भी जानकारी दी गई थी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

गुरुवार सुबह शहर में हुई हल्की बारिश और पहाड़ों में जोरदार बारिश की वजह से सुखना लेक का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया। दोपहर के समय पानी 1162.30 फुट पर पहुंच गया था। इससे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए।

गुरुवार सुबह से ही सुखना लेक में पानी का जलस्तर बढ़ने लगा था। पिछले तीन दिन से रुकी बारिश की वजह से लेक में पानी का स्तर 1161 फुट तक पहुंच गया था, लेकिन गुरुवार को अचानक सुबह के समय सुखना लेक में पानी का जलस्तर बढ़ने लगा। देखते ही देखते पानी का स्तर 1162 फुट तक पहुंचा और थोड़ी देर में ही 1162.30 फुट तक पानी का स्तर पहुंच गया। इससे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए। सुखना लेक पर कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। तय हुआ कि अगर पानी 1162.40 फुट तक पहुंचेगा, तो फ्लड गेट खोल दिए जाएंगे। हालांकि इसके बाद पानी का स्तर नहीं बढ़ा, जिससे फ्लड गेट खोलने की नौबत नहीं आई।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि गुरुवार को लेक में पानी का स्तर बढ़ा था लेकिन फ्लड गेट नहीं खोलने पड़े थे। लेक में पानी के स्तर पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

1165 फुट पर पहुंच गया है पानी

सुखना लेक में 1163 फुट को खतरे का निशान माना जाता है लेकिन पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद सुखना लेक में 1165.40 फुट तक पानी पहुंच गया था। इसके बाद सुखना लेक के दो फ्लड गेट छह फुट तक खोलने पड़े थे। यह चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ था।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *