PIMS: पिम्स ने किलीवाड़ा औऱ मुंडी चोलिया में लगाया कैंप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। PIMS: पंजाब में बारिश चाहे थम गई हैं। पंजाब के कई गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। लोगों का जानी माली काफी नुकसान हुआ है। बारिश थमने के बाद बचाव कार्य तेज हो गया है। जैसे-जैसे पानी उतर रहा है । लोग बिमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसी के चलते पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसिस (पिम्स) ने भी लोगों के स्वास्थ्य को लेकर कमर कसी हुई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

लोहिया से छह किलोमीटर दूर गांव किलीवाड़ा औऱ मुंडी चोलिया में पिम्स की ओर से मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में मरीजों को बीपी, मुफ्त शूगर टेस्ट किए गए और दवाइयां दी गई। पिम्स की ओर से डा. तरुणदीप सिंह ने अपनी सेवाएं दी। उन्होंने बताया कि अकसर ऐसी आपदा के बाद लोग कई प्रकार की बिमारियों की चपेट में आ जाते हैं। जैसे कि डायरिया,चर्म रोग डेंगू।

पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह ने कहा कि इस कुदरती आपदा में हमारा फर्ज बनता है कि हम हर उस व्यक्ति की सहायता करें जोकि आपदा प्रभावित है। हम अपने सामर्थ्य के मुताबिक हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब के हर उस बाशिंदे के साथ पिम्स कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा, जिसको पिम्स की सेवाओं की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

पिम्स सेवा में विश्वास रखता है और यह विश्वास हमारे मरीजों का हम पर कायम है और हम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा सेवाएं पहुंचाने में संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पिम्स हमेशा से ही लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने में आगे है। कोरोना काल के दौरान भी पिम्स ने प्रशासन के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य पिम्स इसी प्रकार अपनी सेवाएं देता रहेगा।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *