Kedarnath Banned Mobile: केदारनाथ मंदिर में फोटो-वीडियो पर लगा प्रतिबंध, वायरल वीडियो के बाद हुआ फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Kedarnath Dham
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उत्तराखंड। Kedarnath Banned Mobile: उत्तराखंड (Uttarakhand) के केदारनाथ (Kedarnath) मंदिर में रील बनाने वालों की अब खैर नहीं है। उत्तराखंड में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर परिसर में जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए कि अगर कोई फोटो लेता या वीडियो बनाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में कई लोगों ने मंदिर की गरिमा को ध्यान में ना रखते हुए अभद्र रील बनाई थीं। जिसे रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

बता दें कि केदारनाथ मंदिर परिसर में कई जगह हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में बोर्ड लगाए गए हैं जिन वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर बैन की जानकारी के बारे में लिखा है। ये बोर्ड श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने लगाए हैं। बोर्ड पर लिखा है कि फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने की मंदिर में सख्त मनाही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

गौरतलब है कि हाल ही में कई ऐसी रील और वीडियो केदारनाथ से सामने आए थे जिसमें कोई अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज तो कोई कपल साथ में मस्ती करता दिख रहा था। एक वीडियो में तो महिला केदरानाथ मंदिर के अंदर नोट उड़ाते हुए दिख रही थी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने विरोध किया था और मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी बैन करने की मांग की थी।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *