IKGPTU: आई.के.जी पी.टी.यू में चल रहे 10 दिवसीय एन.सी.सी कैंप में पहुंचे ब्रिगेडियर अजय तिवारी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। IKGPTU: ब्रिगेडियर अजय तिवारी, एसएम, जीपी, सीडीआर, एनसीसी मुख्यालय जालंधर 17 जुलाई 2023 को आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के मुख्य परिसर कपूरथला पहुंचे। यहां उन्होंने आयोजित 10 दिवसीय एन.सी.सी (नेशनल कैडेट कोर) प्रशिक्षण कैंप का दौरा किया। कैंप 10 जुलाई, 2023 को शुरू हुआ था। कैंप 19 जुलाई को समाप्त होने वाला है। कैंप 21 पंजाब बटालियन एन.सी.सी कपूरथला के नेतृत्व में लगाया जा रहा है।

उन्होंने एनसीसी कैडेटों से बातचीत की और उन्हें इस कैंप में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस खास दौरे के मौके पर उन्होंने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विशाल ओपल से विभिन्न पहलुओं पर बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि कैडेट्स में अनुशासन और कड़ी मेहनत करने की क्षमता बढ़ाने के लिए ऐसे कैंप लगातार आयोजित किये जाने चाहिए। ब्रिगेडियर अजय तिवारी ने जोर देकर कहा कि कैडेटों को आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एप्लिकेशन का उपयोग करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

ब्रिगेडियर अजय तिवारी की तरफ से इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सुशील मित्तल से भी एक विशेष औपचारिक मुलाकात की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मित्तल ने उन्हें पंजाब राज्य में तकनीकी शिक्षा के प्रसार के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी बताया। बैठक के दौरान कुलसचिव (रजिस्ट्रार) डॉ. एस.के मिश्रा ने कहा कि इस कैंप में भाग लेने आए सभी कैडेट देशभक्ति और साहस की मिसाल हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

बैठक के दौरान डाॅ. गौरव भार्गव (डीन छात्र कल्याण), डॉ. विनय केहर एवं डाॅ. नवीन कुमार शर्मा एन.सी.सी समन्वयक भी उपस्थित थे।कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विशाल ओपल ने ब्रिगेडियर अजय तिवारी को शिविर के छात्रों के लिए आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध कालेजों के कैडेटों ने साहस एवं वीरता के साथ इस कैंप की गतिविधियों में भाग लिया है। उन्होंने कहा कि सभी कैडेटों को फ्रंट लाइनर बनने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

इसके अलावा कैडेटों को मैप रीडिंग, हथियार प्रशिक्षण और ड्रिल जैसे विषय भी सिखाए जाते हैं। कैडेटों के शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए, इन 10 दिनों के दौरान उन्हें अपनी शारीरिक शक्ति को और बढ़ाने के लिए फुटबॉल, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स जैसे विभिन्न खेल आयोजनों में भी लगा रहे हैं। उन्होंने इस शिविर के सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई विभिन्न सुविधाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *