Punjab News: विभागीय कमेटियाँ दूसरे राज्यों में संपत्तियों की मौजूदा स्थिति का जायज़ा लेकर करेगी रिपोर्ट तैयार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहाँ कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने लोक निर्माण विभाग की संपत्तियों के सर्वोत्तम प्रयोग को सुनिश्चित बनाने के लिए रणनीति बनायी है।

जिससे इनसे प्राप्त होते राजस्व को बढ़ाने के साथ-साथ सैलानियों की सुविधा के लिए पर्यटन केन्द्रों में नये गेस्ट हाऊसों के निर्माण और मौजूदा की मुरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों में हरे मैदान विकसित करने और विभाग के कर्मचारियों के लिए सरकारी रिहायशों के निर्माण जैसे कदम उठाये जा सकें।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

यहाँ लोक निर्माण विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की देहरादून, हरिद्वार, वृन्दावन, दिल्ली और पंजाब से बाहर कई स्थानों पर संपत्तियां हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि दूसरे राज्यों में विभाग की संपत्तियों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा और रिपोर्ट करने के लिए विभागीय कमेटियाँ बनाईं जाएँ।

राज्य में स्थित विभाग की संपत्तियों की स्थिति का जायज़ा लेते हुए लोक निर्माण मंत्री ने सभी अप्रयुक्त या कम प्रयोग वाली संपत्तियों को जनहित में बरतने के लिए एक संपूर्ण योजना बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सैलानियों को आकर्षित करने के लिए अमृतसर, पठानकोट और रूपनगर आदि जिलों में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाऊसों के निर्माण या मौजूदा गेस्ट हाऊसों की मुरम्मत करने की तरफ विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने यह भी हिदायतें दीं कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी पी. डब्ल्यू. डी गेस्ट हाऊस में बिना किराया दिये ठहर रहा है, तो सम्बन्धित विभाग से किराया वसूला जाए। लोक निर्माण मंत्री ने आगे कहा कि अलग-अलग शहरों में विभाग की खाली पड़ीं ज़मीनों का प्रयोग विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए ज़रूरत अनुसार सरकारी रिहायशें विकसित करने के लिए किया जाए।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पी. डब्ल्यू. डी की ज़मीनों को वातावरण की रक्षा के लिए हरे मैदान विकसित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और कृषि योग्य ज़मीनों का प्रयोग बाग़बानी नरसरियों को विकसित करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके इलावा विभाग की वह ज़मीनें जिन पर कृषि हो रही है, से वाजिब राजस्व प्राप्त करने के लिए करवाई जाने वाली बोली की प्रणाली में पारदर्शिता लाना भी सुनिश्चित बनाया जाए।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *