Nitin Desai Suicide: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी; देवदास, जोधा-अकबर का सेट डिजाइन किया था

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। Nitin Desai Suicide: मुंबई से बड़ी खबर है। जानेमाने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने आत्महत्या कर लिया। उनके मैनेजर ने बताया कि मुंबई के नजदीक करजत में अपने एनडी स्टूडियो में रात में 3.30 बजे फांसी लगाई। उनकी उम्र 58 साल थी। वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे।

नितिन ने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे। उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। आखिरी बार उन्होंने पानीपत फिल्म के लिए काम किया था।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

महाराष्ट्र के विधायक महेश बाल्दी ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी आत्महत्या की वजह ये हो सकती है। नितिन ने 1987 में टीवी शो ‘तमस’ से अपना करियर शुरू किया था। वह 13 दिन और 13 रात उसी सेट पर रहे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, उस वक्त अगर 15 मिनट नहाने भी जाता तो लगता था कि वह अपने 15 मिनट बर्बाद कर रहे हैं।

चार महीने पहले नितिन ने बताया था कि ब्रैड पिट की फिल्म में काम नहीं कर पाने की चाहत में उन्होंने ND स्टूडियो बनाया था। नितिन ने बताया था, ‘अमेरिकन फिल्म डायरेक्टर ओलिवर स्टोन ने मुझे काम करने का ऑफर दिया था। उनके साथ मैं 9 दिन लद्दाख, उदयपुर, महाराष्ट्र जैसे कई शहरों में घूमा था।

ब्रैड पिट के साथ एलेक्जेंडर-द ग्रेट

उनको ब्रैड पिट के साथ एलेक्जेंडर-द ग्रेट बनानी थी। उन्हें फिल्म का कुछ हिस्सा इंडिया में शूट करना था। हमने हर चीज डिस्कस की लेकिन जब मैं उन्हें एक स्टूडियो में लेकर गया तो वो उसे देखकर थोड़े नर्वस हो गए।’

‘फिल्म का बजट 650 करोड़ था, लेकिन जिस तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए था, वैसा नहीं मिला। तब मुझे लगा कि ऐसा स्टूडियो बनाना चाहिए जिसे इंटरनेशनल लोगों की एक्सपेक्टेशन पूरी हो पाए। इस बात को ध्यान में रखकर काफी लोकेशन खोजने के बाद मुझे कर्जत में ND स्टूडियो बनाने का मौका मिला।’

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

ND स्टूडियो में सबसे पहले आमिर खान की फिल्म ‘मंगल पांडे-द राइजिंग’ की शूटिंग हुई थी। फिर मधुर भंडारकर की ‘ट्रैफिक सिग्नल’ और आशुतोष गोवारिकर की ‘जोधा अकबर’ शूट हुई। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय, ऋतिक रोशन 6 महीने तक सेट पर रहे थे।

सलमान खान की हर बड़ी फिल्में वांटेड, बॉडीगार्ड, प्रेम रतन धन पायो, किक, सब यहीं शूट हुई हैं। नितिन ने बताया था, सलमान को नेचर के करीब रहकर शूट करना बहुत अच्छा लगता है, इसलिए वो ये स्टूडियो चुनते हैं। ‘प्रेम रतन धन पायो’ के लिए वे 90 दिन तक सेट पर रहे थे। इस फिल्म के लिए हमने एक करोड़ ग्लास का शीशमहल बनाया था। जब भी सलमान यहां आते हैं ज्यादातर बिना सिक्योरिटी के स्कूटी से घूमते हैं।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

https://youtu.be/pBwqs3bEAUE



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *