Gautam Adani: गौतम अडानी ने खरीदी एक और बड़ी कंपनी, इतने में हुआ सौदा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gautam Adani: अडानी ग्रुप (Adani Group) से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। सीमेंट सेक्टर में अपना दबदबा बढ़ाते हुए गौतम अडानी (Gautam Adani) ने अपने पोर्टफोलियो में नई कंपनी को शामिल किया है। उनकी फर्म अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) की ओर से ऐलान किया गया है कि उसने सांघी सीमेंट का अधिग्रहण कर लिया है। इस डील के तहत अंबुजा सीमेंट Sanghi Industries के प्रोमोटर्स से 56.74 फीसदी की हिस्सेदारी लेगी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

सप्ताह चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार (Share Market) ओपन होने से पहले ही गौतम अडानी की कंपनी ने इस डील का ऐलान कर दिया। कंपनी ने बताया कि उसने Sanghi Industries का अधिग्रहण किया है। बिजनेस टुडे के मुताबिक, Ambuja Cement की ये डील 5000 करोड़ रुपये के एंट्रप्राइज वैल्यू पर हुई है। अंबुजा सीमेंट्स सांघी इंडस्ट्रीज के मौजूदा प्रमोटर समूह रवि सांघी एंड फैमिली से मैजोरिटी स्टेक हासिल करेगी।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

कंपनी की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि इस अधिग्रहण को पूरी तरह से आंतरिक स्रोतों से फंड किया जाएगा। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडाणी की कंपनियों पर वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बाद यह समूह द्वारा किया गया पहला बड़ा सौदा है। इस सौदे से अंबुजा सीमेंट को अपनी क्षमता को बढ़ाकर 7.36 करोड़ टन सालाना करने में मदद मिलेगी।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *