Zomato share price: Zomato के शेयर ने भरी भारी उड़ान, घाटे से मुनाफे में आई कंपनी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Zomato share price: जोमैटो (Zomato) ने जून तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी ने पहली बार किसी तिमाही में शुद्ध लाभ अर्जित किया है। इसके बाद से इस स्टॉक में निवेशकों की रुचि बढ़ी है। आज मार्केट ओपन होते ही इस शेयर पर निवेशक टूट पड़े। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में जोमैटो के 5.25 करोड़ शेयरों की खरीद-फरोख्त हुई।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

इससे कंपनी के शेयर का भाव 8 फीसदी उछाल के साथ 93.65 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह इस स्टॉक का 52-वीक का हाई है। कंपनी द्वारा जून तिमाही के नतीजे जारी किए जाने के बाद विभिन्न ब्रोकरेज इस स्टॉक को लेकर काफी पॉजिटीव हैं। जेफरीज और नुवामा दोनों ने इस शेयर को ‘BUY’ रेटिंग दी है। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने जून तिमाही में दो करोड़ रुपये के कॉन्सॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट की सूचना दी है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

कंपनी को पिछले साल की समान तिमाही में 186 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी को मार्च तिमाही में 189 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। जोमैटो ने बताया है कि जून में समाप्त तिमाही में कंपनी की परिचालन से होने वाली आय सालाना आधार पर 71 फीसदी उछाल के साथ 2,416 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पिछले साल जून तिमाही में कंपनी को 1,414 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था।

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस स्टॉक को BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 130 रुपये का टार्गेट प्राइस सेट किया है। नुवामा ने कहा है कि जोमैटो के पहले तिमाही का परिणाम उम्मीद से काफी बेहतर रहा है। घरेलू ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए टार्गेट को 94 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये कर दिया है और इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *