Health Tips: आलू खाना क्या नुकसानदायक है? क्या आलू से वजन कम किया जा सकता है? पढ़ें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 552 शब्द|📅 06 Aug 2023

जालंधर। Health Tips: आलू का नाम सभी के जुबान पर होता है। आलू एक ऐसी सब्जी है, जो हर सब्जी में मिक्स हो जाता है। आलू की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है। यही नहीं, दुनिया भर में रह रहे भारतीयों को आलू बहुत पसंद है। शायद इसीलिए इसे सब्जियों का राजा कहा जाता है, क्योंकि जिसे कुछ नहीं पसंद होता वह आलू आराम से खा लेते हैं।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

आलू के स्वाद और गुणों के कारण भारतीय रसोई में इसका भरपूर इस्तेमाल किया जाता है और यह सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है। इसके अलावा अन्य सब्जियों की तुलना में ये सस्ते भी होते हैं और भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आलू को कई अलग-अलग तरीकों से खाया जा सकता है, जिससे ये काफी स्वादिष्ट लगते हैं।

आलू को चाहे उबले हुए हों, बेक किए गए हों या फिर फ्राइड हों। कुछ लोग हर दिन खाने में आलू खाते हैं। हालांकि, इससे मन में यह सवाल भी उठता है कि क्या रोजाना आलू खाना हेल्दी है? इस आर्टिकल में हम यही जानने की कोशिश करेंगे।

आलू है कितनी हेल्दी?

आलू हेल्दी हैं या नहीं, इस पर आज भी खूब बहस होती है। क्योंकि आलू में हाई कार्बोहाइड्रेट और हाई ग्लाइसेमिक होता है, जिससे इन्हें खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। वहीं, हेल्थ एक्स्पर्ट्स की मानें, तो आलू हेल्दी और पौष्टिक होते हैं। इनमें फाइबर, पोटेशियम, आयरन, विटामिन सी और विटामिन बी6 जैसे लाभकारी पोषक तत्व होते हैं।

हालांकि, आलू सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह इसे पकाने के तरीके पर भी निर्भर करता है। आलू वही है, लेकिन इसे हेल्दी या अनहेल्दी कुकिंग का तरीका बनाता है। उदाहरण के लिए, फ्रेंच फ्राइज़, जो तेल में डीप फ्राई किए जाते हैं, वह सादे पके हुए या उबले हुए आलू जितने पौष्टिक नहीं होते हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसलिए अगर आप इसके न्यूट्रिशनल वैल्यू को बरकरार रखना चाहते हैं, तो उन्हें डीप फ्राई करने के बजाय बेक, बॉयल या फिर एयर फ्राई करें। जहां तक आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट की बात है, तो यह वास्तव में फायदेमंद है। कार्बोहाइड्रेट दिमाग और शरीर के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत है।

इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन और फैट की तुलना में तेजी से पचते और अवशोषित होते हैं। आलू को कैसे पकाते हैं इसके साथ-साथ, इस बात का ध्यान रखने के साथ ही यह भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि आलू को किसके साथ मिलाते हैं। इसलिए, पनीर या मेयोनीज जैसी किसी भी हाई कैलोरी वाली चीजों से बचें।

रोज एक आलू खाने से क्या होता है?

रोजाना एक आलू खाने से कई फायदे हो सकते हैं। जानकारों के मुताबिक, इससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। इसके अलावा आलू में मौजूद फाइबर और पोटेशियम हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं। पोटेशियम मसल फंक्शन को नियंत्रित करता है।

अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तब भी हर दिन आलू खा सकते हैं, बशर्ते इसे अधिक न खाया जाए। साथ ही सीमित पोर्शन का भी ध्यान रखें। वहीं, कैलोरी की कमी बनाए रखने के लिए आलू को पकाने के तरीके का भी ध्यान रखें।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *