Aaj Ka Rashifal 07 August 2023: आज इन राशियों के लोग रहें सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 798 शब्द|📅 07 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 07 August 2023: आज दिनांक 07 अगस्त 2023, सोमवार श्रावन ‘अधिक’ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों को आज के दिन व्यापार व व्यवसाय के क्षेत्र में सर्वाधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

आज के दिन इन राशियों को इस क्षेत्र में हानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज के दिन इन क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। पंचांग में बताया गया है कि श्रावन ‘अधिक’ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 08 अगस्त सुबह 04 बजकर 14 मिनट तक रहेगा और इसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यवसाय में सहयोगियों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच विचार कर करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि में आप नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आप कोई नया काम करने का विचार बना रहे हैं तो अभी के लिए उसे रोक दें। व्यापार-व्यवसाय में अभी जोखिम न उठाएं। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आप आपने किसी कार्य के लिए परेशान रह सकते हैं। आज विरोधियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। वाहन आदि का उपयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद ना बढ़ाएं नहीं तो हानि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आप आज व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपको परिवार और व्यवसाय के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन आपका स्वास्थ और अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया मकान या जमीन की खरीदारी आज कर सकते हैं। आज किसी विशेष काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। परिवारिक विवाद से आज आप दूर रहें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप का दिन आपका व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान हैं, आज आपका वो काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच-विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर का अच्छा सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी व परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज के दिन आपके किसी जानकर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे। परिवार में कलह हो सकती हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *