Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बन रहा है अजब संयोग, आखिर कब है रक्षाबंधन, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 18 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन को लेकर लोगों में भ्रम न हो, इसके लिए हम आपको बता दें कि इस बार भी दो दिन रक्षा बंधन के संयोग है। पहला 30 अगस्त तो दूसरा 31 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। हालांकि ज्यादातर इलाके में रक्षाबंधन 30 अगस्त को मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

हिंदू धर्म में रक्षाबंधन पर्व का विशेष महत्व है। रक्षाबंधन पर्व के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। साथ ही भाई जीवन भर अपने बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

बता दें कि इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहने वाला है, जिस वजह से रक्षाबंधन पर्व 2 दिन यानी 30 और 31 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। इसके साथ इस दौरान कुंभ राशि में शनि और चंद्रमा विराजमान होंगे। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र और सुकर्मा योग का भी निर्माण होगा। ऐसे में रक्षाबंधन पर्व के दिन कुछ राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों के लिए रक्षाबंधन का त्योहार रहने वाला है फलदाई?

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

रक्षाबंधन के दिन शुभ मुहूर्त में सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन सुकर्मा योग 30 अगस्त रात्रि 09 बजकर 33 मिनट से 31 अगस्त शाम 05 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दिन शुभ मुहूर्त में गिना जाने वाला शतभिषा नक्षत्र का भी निर्माण हो रहा है जो 30 अगस्त रात्रि 08 बजकर 47 मिनट से 31 अगस्त शाम 05 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसके साथ राखी बांधने के लिए बहनों को भद्रा काल के समाप्त होने का इंतजार करना होगा।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *