Aaj Ka Rashifal 21 August 2023: आज इन राशियों को होगा खूब फायदा, मन रहेगा प्रसन्न, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 21 August 2023: आज 21 अगस्त 2023 दिन सोमावार है। आज श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में उच्चा मुनाफा होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वहीं कुछ राशियों को पारिवारिक व करुक्षेत्र में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप काम के सिलसिले में मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में जिस कारण आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्य परिवार में संपन्न होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम की भागदौड़ से अपने लिए कुछ समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज शुरू न करें। कोई बड़ी रकम उधार में न दें। परिवार में अपनों से संबंध मधुर रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घुमने जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नई पार्टनरशिप शुरू कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में किसी की शादी विवाह का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं, न्यायलय पक्ष में विजय मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आपका मन अपने किसी परिचित के व्यवहार से खिन्न रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खान-पान पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आप परिवर्तन न करें। कोई बडा डिसीजन आज न लें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में अपनो से मतभेद हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ बिगड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कोई नया काम आज शुरू न करें। वाद-विवाद से बचें। परिवार में आपसी कलह हो सकती है। व्यापार में नया जोखिम न लें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप कही बाहर परिवार के साथ जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया काम नई साझेदारी से शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छे लोगों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए काम की कार्य योजना बन सकती है। आपका परिवार आपके हर निर्णय में साथ होगा। नया कोई वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो आपको विरोधीयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मन आध्यात्म की ओर रहेगा। आप व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके परिवार के लोग आपके किसी काम का विरोध कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी
ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

Jalandhar में पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी। SHO को खुला चैलेंज | Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *