Baba Murad Shah Nakodar: जालंधर के सांसद सुशील रिंकू ने डेरा बाबा मुराद शाह के वार्षिक मेले में लगवाई हाजिरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 25 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर/नकोदर। Baba Murad Shah Nakodar: जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह के वार्षिक मेले में अपनी हाजिरी लगवाई और श्रद्धालुओं के बीच बैठकर मेले में हिस्सा लिया। इस दौरान पंजाबी गायक गुरदास मान की तरफ से प्रस्तुत धार्मिक कार्यक्रम में भी वह खूब झूमे और बाबा मुराद शाह जी की महिमा का श्रवण किया।

Baba Murad Shah Nakodar: जालंधर के सांसद सुशील रिंकू ने डेरा बाबा मुराद शाह के वार्षिक मेले में लगवाई हाजिरी

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

लोकसभा सदस्य सुशील रिंकू ने कहा कि वह पिछले कई सालों से यहां आ रहे हैं और यहां आकर उन्हें एक अलग ही रूहानी सुकून का एहसास होता है। उन्होंने कहा कि डेरा बाबा मुराद शाह की महिमा सिर्फ पंजाब तक ही सीमित नहीं बल्कि देश-विदेश से बड़ी तादाद में लोग इस मेले में हाजिरी लगवाने के लिए आते हैं।

Baba Murad Shah Nakodar: जालंधर के सांसद सुशील रिंकू ने डेरा बाबा मुराद शाह के वार्षिक मेले में लगवाई हाजिरी

उन्होंने कहा कि यहां आकर इस धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हजारों लोग बाबा मुराद शाह का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रोजाना यहां आते हैं और डेरा प्रबंधन की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर तरह का प्रबंध किया गया है जोकि काफी सराहनीय कार्य है।

Baba Murad Shah Nakodar: जालंधर के सांसद सुशील रिंकू ने डेरा बाबा मुराद शाह के वार्षिक मेले में लगवाई हाजिरी

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

उन्होंने पंजाबी गायक गुरदास मान की डेरे के प्रति श्रद्धा व समर्पण भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी मिसाल बहुत कम मिलती हैं जहां इस तरह की सेवा भावना का प्रदर्शन देखने को मिलता है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *