Lal Kitab ke Upay: अपने बच्चे की बुद्धि बढ़ानी है तो आजमाएं लाल किताब के उपाय

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 30 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Lal Kitab ke Upay: आज हम इस लेख में लाल किताब के बारे में बताएंगे। साथ ही ये भी बताएंगे कि लाल किताब का ज्योषि में क्या महत्व है? लाल किताब सदियों से चली आ रही है। इसके उपाय भी बेजोड़ हैं। लाल किताब को कैसे और किस तरह से उपयोग करना चाहिए, इस लेख में आपको बताएंगे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

ज्योतिष विद्या के मौलिक सिद्धांतों पर आधारित है पुस्तक लाल किताब। वैदिक ज्योतिष में लाल किताब का खास महत्व माना गया है। इस किताब में ऐसे कई आसान उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से व्यक्ति को जीवन में आ रही कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इस किताब में ऐसे भी कुछ उपाय बताए गए हैं जिनके आपके बच्चे की बुद्धि कुशाग्र होती है और उसका मन पढ़ाई में लगता है।

अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। या फिर कोशिशों के बाद भी उसे सफलता नहीं मिलती तो, इसके लिए आप लाल किताब का ये उपाय कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि बच्चा जिस रूम में पढ़ाई करता है उस रूम में उसे हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुख कर के बैठना चाहिए। या फिर उसकी स्टडी टेबल हमेशा पूर्व की तरफ करके रखें।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

पढ़ाई करने से पहले हमेशा गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे बच्चे की बुद्धि तीव्र होती है। साथ ही उसका मन भी पढ़ाई में लगने लगता है। वहीं, अगर बच्चे का मन पढ़ने में नहीं लगता है तो उसके कमरे में हरे रंग का पर्दा लगाना चाहिए। इससे उसका एकाग्रता बढ़ेगी और उसका मन इधर-उधर नहीं भटकेगा।

पढ़ते या सोते समय बच्चों के सिर के ऊपर बीम नहीं होना चाहिए। पढ़ते समय प्रकाश बांई तरफ से आयें। सोते समय दक्षिण में सिर और उत्तर में पैर होने चाहिए। पढ़ाई के समय तेज ध्वनि, तीव्र प्रकाश, मंद प्रकाश, धुंआ व अत्यंत शीत या गर्मी की स्थितियों से बचना चाहिए।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *