डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब में रोडवेज के ठेका कर्मचारियों ने 3 दिन चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया है। जिससे 14 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक 3 दिन हड़ताल रहेगा, बसें नहीं चलेंगी। 3 दिन तक रोडवेज-पनबस कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर बसों का चक्का जाम करने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
इन मुलाजिमों ने ऐलान किया है कि सभी कर्मचारी इकट्ठा होकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का विरोध करते हुए उनका घेराव भी करेंगे। रोडवेज में लंबे समय से ठेके पर काम करते आ रहे कर्मचारियों का कहना है कि उनकी विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री से भी बैठकें हो चुकी हैं।
बैठकों में मांगों को पूरा करने का आश्वासन तो जरूर मिलता है कि इन्हें पूरा कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक उनकी एक भी मांग नहीं मानी गई है। यूनियन के नेताओं के साथ 10 जुलाई को पैनल मीटिंग होनी थी, लेकिन पंजाब में बाढ़ आने के कारण वह रद हो गई।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
रोडवेज-पनबस के ठेका मुलाजिमों के अनुसार, सरकार ने कहा था कि विभाग में ठेके पर 10 साल से काम कर रहे कर्मियों को पक्का कर दिया जाएगा, लेकिन सरकार का यह वादा अभी तक वफा नहीं हुआ है। इसके अलावा सरकार ने कहा था कि ठेके या फिर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती नहीं होगी, लेकिन अब भी आउटसोर्स पर कर्मचारी रखे जा रहे हैं।
यूनियन के उपप्रधान चानन सिंह ने कहा कि 6600 के करीब ठेका कर्मचारियों को तुरन्त प्रभाव से पक्का किया जाए। अधिकारियों की मनमर्जी पर लगाम लगाकर कर्मचारियों की ड्यूटी संबंधी शर्तों में भी सुधार किया जाए। जिन 400 के करीब कर्मचारियों की लिस्टें विभाग को मुहैया करवाई गई थीं, उन्हें बहाल किया जाए।
VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता









