Jalandhar News: जालंधर में 9 साल के बच्चे के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी शर्मनाक खबर सामने आ रही है। जालंधर में नूरपुर के पत्ती सूरतियां बंडाला में एक 9 साल के बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। कुकर्म करने वाले आरोपी रशीद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्चे को चीज का लालच देकर अपने साथ क्विक कार वाश सर्विस स्टेशन में ले गया था।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

बच्चे की माता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका बेटा गांव में डेयरी के पास कंचे खेल रहा था। इसके बाद अचानक वह गायब हो गया। करीब 3 घंटे बाद घर लौटा तो उसकी पीठ और पेट खून से सने पड़े थे। बच्चे ने मां को बताया कि उसकी पीठ और पेट में दर्द भी हो रहा है। मां बच्चे को बाथरूम में ले गई। वहां उसने देखा की बच्चे के गुप्त अंग से खून बह रहा था।

मां ने बच्चे के पूछा तो उसने बताया कि गांव का रशीद उसे खाने-पीने के सामान का लालच देकर क्विक कार वाश में ले गया। वहां पर ले जाकर उसने उसके साथ जबरदस्ती कुकर्म किया। वह दर्द से चिल्ला रहा था लेकिन रशीद ने उसका मुंह बंद कर दिया। वह वहां से भाग कर आया है। इसके बाद मां बच्चे को लेकर तुरंत थाने में पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

थाना नूरमहल के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि बच्चे का मेडिकल करवा लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। उसके खिलाफ धारा 377 (कुकर्म) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *