डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में गांव की पंचायतों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब सरकार ने गांव की पंचायतों को भंग कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव का ऐलान जल्द किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
सरकार ने उक्त मामले को लेकर शुक्रवार को लिखित आदेश जारी किए हैं। यहां हम आपको बता दे कि पंजाब में 13 हजार से ज्यादा पंचायतें हैं जिनमें सरकार इलेक्शन करवाएगी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी
बता दें कि सरकार ने जिला परिषद, पंचायत समितियां, ग्राम पंचायत भंग कर दी हैं। सरकार ने फैसला लेते हुए कहा कि 31 दिसंबर से पहले ग्राम पंचायत चुनाव करवा दिए जाएंगे और 25 नवंबर से पहले जिला परिषद, पंचायत समितियों का चुनाव करवा लिए जाएंगे।
VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता









