Accident News: नेशनल हाईवे पर पलटी रोडवेज की बस, मची चीख पुकार, कईं यात्री जख्मी

Daily Samvad
2 Min Read
Accident News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Accident News: हरियाणा के जींद से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हरियाणा के जींद में हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जींद के नरवाना में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हथो में 11:45 बजे एक रोडवेज बस पलट गई है।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

इस हादसे में करीब 10-12 लोगों की जख्मी होने की खबर सामने आ रही है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह 11:45 के करीब हरियाणा रोडवेज की बस हिसार से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी तभी सामने से एक स्कूटी आ रही थी जिसको बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जैसे ही गाड़ी पलटी तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस तथा निजी वाहनों की मदद से सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। बताया जा रहा है कि
10 से 12 यात्रियों को चोटें आई है।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *