Jalandhar News: जालंधर में कपूरथला रोड से डेविएट के बीच नहर किनारे बन गई दर्जनों कामर्शियल इमारतें, निगम को करोड़ों रुपए का चूना, CM आफिस और विजीलैंस से शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर में गुलाबदेवी रोड के उस पार नहर किनारे एक नहीं बल्कि दर्जनों अवैध निर्माण हो रहे हैं। कपूरथला रोड पर नहर किनारे से लेकर गुलाब देवी रोड और डेविएट तक नहर किनारे एक के बाद कई कामर्शियल शोरूम और बड़ी इमारतें अवैध तरीके से खड़ी हो गई हैं। उसमें से एक जैन टाइल्स वाले की इमारत है, जिसकी दो आरटीआई एक्टिविस्ट ने निगम कमिश्नर से लेकर विजीलैंस दफ्तर में शिकायत कर रखी है।

कपूरथला रोड से लेकर डेविएट तक नहर किनारे के कारोबारियों ने नगर निगम को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। नहर के दोनों किनारों पर दो से तीन मंजिला कामर्शियल शोरूम बन गए हैं। न तो किसी का नक्शा पास है और न किसी ने सीएलयू करवाई है। यही नहीं, इस इलाके में मार्बल और टाइल्स के काम तेजी से पनपे हैं।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

मार्बल और टाइल्स के काम तेजी से पनपने के कारण पूरा रिहाइशी इलाका कामर्शियल हो गया, लेकिन नगर निगम के इंस्पैक्टरों और एटीपी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। हालात यह है कि जैन टाइल्स की कामर्शियल इमारत के अलावा दर्जनों कामर्शियल इमारतें नहर के दोनों किनारे खड़ी हो गई हैं, जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान नगर निगम को हुआ है।

RTI एक्टिविस्ट करण प्रीत द्वारा की गई शिकायत

इन कामर्शियल इमारतों को पहले आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा शिकायतें की गई। बाद में इसमें एक और आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने भी नए निगम कमिश्नर ऋषिपाल सिंह से की है। यही नहीं, करणप्रीत सिंह ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर में भी की है, साथ ही इस रोड पर बनी सभी इमारतों की जांच के लिए विजीलैंस को भी चिट्ठी लिखी गई है।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

उधर, एमटीपी बलविंदर सिंह ने कहा है कि जैन टाइन्स समेत सभी कामर्शियल इमारतों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। अगर इनके नक्शे नहीं पास तो सीधी कार्रवाई होगी। इन इमारतों को सील करने के साथ साथ डिच भी चलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इलाके के इंस्पैक्टर और एटीपी से रिपोर्ट मांगी गई है।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *