Punjab News: आइलेट्स कराकर कनाडा भेजी पत्नी के बदले तेवर, पति को बुलाने से किया इनकार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में आए दिन ऐसे कई मामले सुनने को मिलते है जिनमे या तो विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार होते है या फिर ससुराल द्वारा पैसे लगा कर विदेश भेजी बहु बाद में ससुराल वालों से ही नाता तोड़ लेती है और पति को विदेश बुलाने से मना कर देती है।

ऐसे ही एक मामला सामना आया है यहां ससुराल की तरफ से बहु को आइलेट्स कराकर कनाडा भेजा ताकि बाद में वह अपने पति को भी अपने पास बुला सके लेकिन कनाडा जाते ही पत्नी के तेवर बदल गए। पत्नी ने पति को अपने पास कनाडा बुलाने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला लुधियाना जिले के खन्ना का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ससुराल वालों ने 30 लाख रुपए खर्च करके बहू को विदेश भेजा। लेकिन वहां जाकर बहू ने अपना असली रंग दिखा दिया। पति को कनाडा बुलाने से इनकार किया।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

ससुराल वालों से नाता तोड़ डाला। फोन तक भी नहीं उठा रही है। आरोपी बहू मनदीप कौर और लुधियाना के हमायूपुरा में रहने वाले उसके पिता हरबंस सिंह के खिलाफ खन्ना सदर थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। पीड़ित पति के पिता ने बताया कि शादी के समय तय हुआ था कि मनदीप कौर शादी के बाद आइलेट्स करके विदेश जाएगी।

जिसका पूरा खर्च मनदीप का ससुराल परिवार उठाएगा। कनाडा जाकर मनदीप कौर अपने पति भीम सिंह को बुलाने का इंतजाम करेगी। उन्होंने बताया कि शादी से लेकर आइलेट्स कराने तथा मनदीप कौर को कनाडा भेजने तक उनका 30 लाख रुपए खर्च आया है।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *