UP News: बाबू जी ने रामभक्तों पर गोली चलवाने की जगह मुख्यमंत्री पद को त्याग करना चुना : अमित शाह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अलीगढ़। UP News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कल्याण सिंह (बाबू जी) पिछड़ों और गरीबों की असीम संवेदना के प्रतीक थे। बाबू जी ने कभी जातिवाद की बात नहीं की बल्कि पिछड़ी जातियों को संबल प्रदान करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारतीय पिछड़ा जाति आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ी जातियों को सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वो वक्त था, जब राम भक्तों का सैलाब अयोध्या में उमड़ पड़ा। लोगों ने दबाव बनाया कि गोलियां चलाकर कार सेवकों को रोका जाना चाहिए। बाबूजी ने बड़ा निर्णय लिया कि मैं गोली नहीं चलाऊंगा, मैं मुख्यमंत्री पद त्याग दूंगा। ये बड़ा बलिदान था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछड़ा समाज के कल्याण के लिए बाबू जी ने जिन कार्यों की शुरुआत की थी, 2014 से प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हीं कार्यों को आगे बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी रामजन्मभूमि के मामले को लटका कर रखी थी, जिसका निराकरण प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में हुआ। गरीब कल्याण, पिछड़ों को सम्मान और राम मंदिर के अधूरे काम को नौ वर्षों में अंजाम तक पहुंचाने का कार्य किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ ने तीन लक्ष्यों पर जोर दिया था। पहला था श्री राम जन्म भूमि आंदोलन को गति देना, दूसरा था गरीब कल्याण व तीसरा था सामाजिक सद्भाव बिगाड़े बगैर पिछड़े समाज का कल्याण हो।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबू जी के काम को तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं। करोड़ों गरीबों के घर पानी, बिजली की सुविधाएं पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जब प्रभारी बनकर आया था तो मुझे उत्तर प्रदेश का एकदम ज्ञान नहीं था।

बाबू जी ने 11 घंटे बैठाकर उत्तर प्रदेश की हर जनपद की बारीकियों से अवगत कराया। हर रोज दो बार वे फोन पर मार्गदर्शन करते थे। इसके नतीजे ये आए, कि उत्तर प्रदेश में हर रिकॉर्ड टूट गए। अमित शाह ने कहा, देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से बाबू जी को श्रद्धांजलि देता हूं।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *