Fraud Travel Agent: सावधान! इन ट्रेवल एजेंटो के पास बिल्कुल मत जाना, नहीं तो हो जाओगे ठगी के शिकार

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बरनाला। Fraud Travel Agent: पंजाब में जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा फ्रॉड करने के मामले भी बढ़ गए है। आए दिन पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड एजेंटो द्वारा ठगी के मामले सामने आते है।

ऐसा ही एक मामला पंजाब के जिला बरनाला से सामने आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बरनाला में फ्रॉड ट्रेवल एजेंट द्वारा एक व्यक्ति को ठगी का शिकार बनाया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेवल एजेंट ने व्यक्ति का नकली विजिटर वीजा लगवा कर 24.65 लाख रुपए की ठगी कर ली है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने विजिटर वीजा के लिए अप्लाई किया था लेकिन एजेंट ने उसे नकली विजिटर वीजा पकड़ा दिया और उसके बदले में एजेंट ने 24.65 लाख रुपए ले लिए। ठगी का शिकार हुए पीड़ित का नाम तरसेम सिंह बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

पीड़ित तरसेम सिंह ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। आपको बता दे कि आरोपियों की पहचान हरमीत कौर निवासी अमृतसर, चेतन निवासी जालंधर, बॉबी निवासी गुड़गांव, नेहा निवासी फगवाड़ा व शीतल निवासी जालंधर के रूप में हुई है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *