St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: अकादमिक, खेल-कूद, संस्कृतिक गतिविधियों में संस्था का नाम चमकाने वाले मेघावी छात्रों का सन्मान करने के लिए सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज द्वारा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा द्वारा की गई।

मिठाई ही मिठाई, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, देखें VIDEO

इस अवसर पर हैड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट और डायरेक्टर युथ सर्विसेज गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी डॉ. अमनदीप सिंह मुख्य अतिथि, इंटरनैशनल एथलीट हिमंत सिंह के रूप में उपस्थित हुए। जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, कॉलेज डायरेक्टर डॉ. एस.सी. शर्मा द्वारा किया गया और अध्यापकों रिंका रानी, मोनिका खन्ना ने मंच संचालन किया।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मुख्य अतिथि और समूह अध्यक्ष ने कॉलेज के 246 छात्रों को पुरस्कार वितरित किए, जिन्होंने यूनिवर्सिटी की पहली तीन पोज़ीशनों (अकादमिक प्राइज), खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ने वाले छात्र जिनमें 2022-23 में यूनिवर्सिटी में 6 गोल्ड मैडल, 28 पहली तीन यूनिवर्सिटी पोज़िशनें, 7 मूट कोर्ट, 4 नैशनल इंटर्नशिप, 77 युथ फेस्टिवल, 17 एनसीसी गर्ल्स अचीवमेंट्स, 15 एनसीसी अचीवमेंट्स, 24 कल्चरल अवार्ड्स, 6 स्पोर्ट्स अचीवमेंट्स करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. अमनदीप सिंह ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उन्हें वास्तविक जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करने और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए कहा। उन्होंने अपने करियर में अपने सामान को बेहतर और सफल बनाने के लिए असाधारण शैक्षणिक व्यावसायिक गतिविधियों को करने के लिए कॉलेज की प्रशंसा की।

चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उन्हें भविष्य के जीवन में पेशेवर विकास और सफलता के लिए लॉ कॉलेज की विशेष सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *