Punjab News: अदालत ने पंजाब सरकार के फैसले को खारिज कर ग्राम पंचायतों की बहाली कर दर्ज की लोकतंत्र की जीत: कंवरवीर टोहरा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 339 शब्द|📅 01 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा संविधान का उल्लंघन कर पंचायतों, ब्लॉक समितियों और जिला परिषदों को भंग करके उनके अधिकार छीनने को लेकर यह मामला माननीय अदालत में जा पहुँचा, जिसको लेकर आज माननीय अदालत ने पंजाब सरकार के फैसले को खारिज करते हुए सभी ग्राम पंचायतों को फिर से बहाल कर दिया गया है।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

यूथ भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा ने माननीय अदालत द्वारा सुनाए फैसले को लोकतंत्र की जीत करार दिया। कंवरवीर सिंह टोहरा ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने राज्य भर की पंचायतों के पंच-सरपंच साहिबान और सभी लोगों को बधाई देते हुए माननीय उच्च न्यायालय का भी धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

उन्होंने कहा कि आज संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान की भी जीत हुई है और यह सभी पंजाबियों के लिए एक बड़ी जीत है। उन्होंने पंचायत संस्थाओं के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पंचायतों को भंग करने का फैसला पूरी तरह से असंवैधानिक था।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

कंवरवीर सिंह टोहरा ने कहा कि पंजाब की आम आदमी सरकार द्वारा 10/08/2023 को पंजाब की सभी ग्राम पंचायतें, ब्लॉक समितियां और जिला परिषदें 10/08/2023 को भंग कर दी गई थीं। जिसके विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। मानयोग अदालत द्वारा आज पंजाब सरकार के फैसले को रद्द करते हुए आज सभी ग्राम पंचायतें बहाल कर दी गई हैं।

कंवरवीर सिंह टोहरा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान जी बाबा साहेब जी की फोटो लगाने से उनका सम्मान नहीं बढ़ेगा। कृप्या उनके लिखित संविधान का पालन करें और सब कुछ संविधान के अनुसार करें ताकि आपके निर्णय अमान्य ना हों।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *