Aaj Ka Rashifal 03 September 2023: आज का राशिफल- इन राशियों को कारोबार में होगा फायदा, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 916 शब्द|📅 03 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 03 September 2023: हिन्दू पचांग में राशिफल का अपना अलग ही महत्व है। आज दिनांक 03 सितंबर 2023, रविवार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।

वहीं, आज कुछ राशियों को व्यापार क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। जबकि कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए आज आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आप कोई नया कार्य प्लान कर सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आपको कुछ गिरावट महसूस होगी। किसी कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी दिखाई पड़ेगी। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज के दिन आप अपने जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज कोई नया सत्र आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में लोग आपको मान-सम्मान देंगे पत्नी से मधुर संबंध होंगे।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिसमें परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई साझेदारी होगी। कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे नया वाहन खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में आज आप ले सकते हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। परंतु कार्यक्षेत्र में अपने मित्रों व सहयोगी वर्ग का आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं तो आज उसको पूरा करना आपके लिए सफलता दायक रहेगा। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलती दिखेगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है, जिससे आपका व्यापार लाभान्वित होगा। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य ना होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज ना करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आपका मन अशांत रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऑफिस में अपने अधिकारी वर्ग से आज वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, जिस कारण आपको कार्य क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपसे कोई अधिकार छीना जा सकता है। शत्रु पक्ष हावी होंगे। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप अपने किसी विशेष काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। आज आपको व्यापार-व्यवसाय में कोई बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग मिल सकता है। जिस कारण आपकी स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे व परिवार से पत्नी का झगड़ा हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आपका कार्य जो अधूरा पड़ा है उसे पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप अपने किसी परिचित से आज मिल सकते हैं। कार्य क्षेत्र के में परिवर्तन के लिए आज कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं। जिसका आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार में चल रहे वाद-विवाद के माहौल में परिवर्तन होगा। परिवार के लोगों का आपके प्रति झुकाव हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आप किसी काम को करने के लिए आज अत्यंत आतुर दिखाई देंगे। जिस कारण आपका काम बिगड़ सकता है। आज आपका आर्थिक तौर से नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको सहयोगियों से आर्थिक मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में चली आ रही समस्या से आज आपको निजात मिलेगी। पत्नी से संबंध सुधरेंगे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *