Aaj Ka Rashifal 05 September 2023: आज का राशिफल- इन राशियों के लोगों को आज कारोबार में होगा फायदा, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 754 शब्द|📅 05 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 05 September 2023: आज 05 सितंबर 2023 दिन मंगलवार है। दैनिक राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में मुनाफा मिल सकता है।

वहीं कुछ राशियों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 03 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं, सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन, कैसा रहने वाला है?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप काम के सिलसिले में मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में जिस कारण आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलेगा व मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्य परिवार में संपन्न होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम की भागदौड़ से अपने लिए कुछ समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आप कोई वाद-विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से आप दूर रहें। आपका व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से विचारिक मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। अपनो का प्रेम स्नेह प्राप्त होगा। आप नया काम शुरू न करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आएगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपका मिलना होगा। न्यायलय पक्ष में आपको सफलता प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार व समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आज आप ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं। विरोधीयो से सतर्क रहें।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई बड़ा लेन-देन आप आज व्यापार आदि में न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि संभालकर चलाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप नया वाहन मकान आदि खरीद सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपका रुका हुआ पुराना काम आज पूरा होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। आज आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आप जिस काम की बहुत दिनो से सोच रहे हैं, वह काम आपका पुरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा व आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उपयुक्त होगा। परिवार के सदस्यों का प्रेम सहयोग मिलेगा। आपका पुराना कोई विवाद खत्म होगा। मन प्रसन्न रहेगा व व्यापार में मित्रों के सहयोग से आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन संगिनी का साथ मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं तो वाहन आदि के उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, इससे हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद् समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप व्यापार आदि में बड़ा निर्णय बिना सोचे समझे न लें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *