National news: भाजपा सांसद ने भारतीय संविधान में लिखे ‘INDIA’ शब्द का किया विरोध, क्या संविधान से हटेगा ‘INDIA’ शब्द?

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। National news: देश में एक बार फिर भारतीय संविधान से इंडिया शब्द को हटाने की मांग उठी है। भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भारतीय संविधान में लिखे इंडिया शब्द का विरोध किया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने कहा कि “पूरा देश मांग कर रहा है कि हमें ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए… ‘इंडिया’ शब्द अंग्रेजों द्वारा दी गई एक गाली है जबकि ‘भारत’ शब्द… हमारी संस्कृति का प्रतीक…मैं चाहता हूं कि हमारे संविधान में बदलाव हो और इसमें ‘भारत’ शब्द जोड़ा जाए।”

युवती ने अपने पति पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले आरएसएस प्रमुख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशवासियों से अपील की थी कि इंडिया की जगह भारत नाम का इस्तेमाल किया जाए उन्होंने कहा था,”इस देश का नाम सदियों से भारत है, इंडिया नहीं. इसलिए हमें इसका पुराना नाम ही इस्तेमाल करना चाहिए।’

हमारे देश का नाम सदियों से भारत ही है: मोहन भागवत

मोहन भागवत ने आगे कहा,”हमारे देश का नाम सदियों से भारत ही है। भाषा कोई भी हो, नाम एक ही रहता है।’

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

उन्होंने आगे कहा,”हमारा देश भारत है और हमें सभी व्यावहारिक क्षेत्रों में इंडिया शब्द का इस्तेमाल बंद करके भारत शब्द का इस्तेमाल शुरू करना होगा, तभी बदलाव आएगा। हमें अपने देश को भारत कहना होगा और दूसरों को भी यही समझाना होगा।”

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर थार समेत नहर में लगाई छलांग

THAR | Jalandhar के नहर में गिर गई काली थार। Daily Samvad













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *