Foods for Teeth: दांतों और मसूड़ों को हेल्दी बनाएंगे ये फूड्स, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये फूड्स

Daily Samvad
4 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Foods for Teeth: खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी को होती है। यही वजह है कि खूबसूरत दिखने के लिए लोग कई सारे उपाय अपनाते हैं। हमारे लुक और मेकअप के अलावा हमारी मुस्कान भी हमारे चेहरे पर चार चांद लगा देती हैं। हालांकि, अगर आपके दांत स्वस्थ न हो, तो खुलकर हंसना मुश्किल हो जाता है। अक्सर खराब दांतों की वजह से हमें शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है और हम खुलकर हंसने से कतराने लगते हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

ऐसे में जरूरी है अपने दांतों का खास ख्याल रखा जाए, ताकि आप न सिर्फ खुलकर मुस्कुरा पाए, बल्कि अपना खोया हुआ कॉन्फिडेंस भी वापस हासिल कर सके। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जिनकी मदद से आप अपने दांतों और मसूड़ों को हेल्दी रख सकते हैं।

पत्तेदार हरी सब्जियां

बात सेहत की हो और पत्तेदार हरी सब्जियों का जिक्र न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। सेहतमंद रहने के लिए पत्तेदार हरी सब्जियां बेहद जरूरी हैं। कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर यह सब्जियां दांतों को स्वस्थ बनाने और ओरल हेल्थ सुधारने में मदद करती है।

ताजे फल

कई पोषक तत्वों से भरपूर फल भी हमारी ओरल हेल्थ सुधारने में मदद करते हैं। सेब, स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी जैसे फलों पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल, फाइबर जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को बेअसर करने में असरदार होते हैं। इसके अलावा कुछ फलों में पाए जाने वाले फाइबर की मदद से दांतों से प्लाक और बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिलती है।

नट्स और सीड्स

नट्स और सीड्स भी कई सारी समस्याओं में काफी असरदार होते हैं। सेहत के साथ-साथ यह दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाने में भी मदद करते हैं। विटामिन डी और कैल्शियम का अच्छा सोर्स होने की वजह से नट्स और सीड्स दांतों को साफ करने में मदद करते हैं और इसके मजबूत बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

दूध, दही, पनीर जैसे सभी डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम और फास्फोरस की भारी मात्रा पाई जाती है। यह दोनों जरूरी मिनरल हैं, जो दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और दांतों के इनेमल की सुरक्षा करते हैं। इसके अलावा यह मुंह में मौजूद एसिड की रिपेयरिंग में भी मदद करता है और दांतों को मजबूत बनाता है।

फैटी फिश

कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर फैटी फिश भी आपकी ओरल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें भारी मात्रा में विटामिन डी होता है, जो दांतों तक कैल्शियम पहुंचाने के लिए विटामिन ए और के2 के साथ काम करता है। साथ ही यह ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी भरपूर होती है, जो मसूड़ों की बीमारियों को दूर रखती है और मसूड़ों के स्वास्थ्य में सुधार करती है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

ਜਲੰਧਰ ਦਾ SHO ਲੁਟੇ#ਰਿਆਂ ਤੋਂ ਲੈਂਦਾ ਹੈ ਦਿਹਾੜੀ? | Daily Samvad Punjabi













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *