Tourist Spot: यह है भारत का इकलौता ऐसा झरना, जो बहता है नीचे से ऊपर की ओर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद चंडीगढ़ Tourist Spot: भारत में आपको प्रकृति से जुड़ा कुछ ऐसा अजूबा देखने को मिल जाएगा, जिसे आपने पहले ही शायद कभी देखा हो। बता दें, महाराष्ट्र में एक ऐसा झरना है, जो ऊपर से नीचे बहने की जगह पर नीचे से ऊपर जाता है। जी हां, आजतक आपने कई झरने देखे होंगे, लेकिन कभी ऐसा उल्टा झरना देखा है?

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

जानकारी के अनुसार झरने के ऐसा बहना का कारण तेज हवाएं बताई जाती हैं। खैर, वजह तो कई हैं, लेकिन यहां आने वाले तमाम सैलानियों की आंखे फटी की फटी रह जाती हैं। चलिए आपको महाराष्ट्र के इस झरने के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं। महाराष्ट्र का ये वॉटरफॉल नानेघाट वाटरफॉल (Naneghat Reverse Waterfall) के नाम से मशहूर है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

ये झरना कोंकण समुद्र तट और जुन्‍नार नगर के बीच में स्थित है। अगर आप मुंबई से नानेघाट वाटरफॉल के लिए जाएंगे तो ये झरना करीबन 120 किमी और पुणे से जाने पर करीवन 150 किमी की दूरी पर पड़ेगा। इस झरने को नाना घाट और रिवर्स वाटरफॉल भी कहते हैं। ऊंचाई से गिरने के बाद भी ये झरना वापस ऊपर की ओर चले जाता है।

इस वजह से दूर-दूर से सैलानी इस जगह को देखने के लिए जरूर आते हैं। बता दें, जो भी इस जगह पर आता है, उसे अपनी आंखों पर यकीनन नहीं होता। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस जगह पर हवा काफी तेज चलती है, जिस वजह से पानी को ऊपर की ओर ले जाती है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *