डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 21 September 2023: आज यानी 21 सितंबर, गुरुवार दिन का सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है।
वहीं कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आप अपने को बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप कोई नया कार्यक्षेत्र आज चुन सकते हैं। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता आज आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको कोई बड़ी सहायता मिल सकती है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा, किसी अपने के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। आपने यदि कोई नया कार्य शुरू किया है, तो इस समय अपने साझेदारों से थोड़ा सतर्क रहें, नहीं तो नुकसान में जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार के विवाद से दूर रहें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज के दिन आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने मे सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आप आज कोई नया काम शुरू न करें, नहीं तो बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आप कोई नया काम करने का विचार बना रहे हैं, तो अभी के लिए उसे रोक दें। व्यापार-व्यवसाय में अभी जोखिम न उठाएं। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज आप बहुत दिनों से चल रहे काम की टेंशन से मुक्त हो सकते हैं। आज आपको कोई बड़ा जॉब या व्यापार में बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा। बच्चे और पत्नी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य के चलते आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें, नहीं तो नुकसान होने के चांस ज्यादा हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में पैतृक संपत्ति के कारण आपसी झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं, काम में रूकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
आज आप लंबी यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें, नहीं तो चोट आदि लग सकती है। कोई नया काम शुरू करें तो सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा लें। व्यापार में बड़ा निवेश करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। नया वाहन आदि खरीदने का मन बन सकता हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों के लिए आपको कहीं बाहर शिफ्ट होना पड़ सकता है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज आप अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान रह सकते हैं। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप परिवार में बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते आप संक्रमित हो सकते हैं, अपना ध्यान रखें। साथ ही आप पारिवारिक विवाद से दूर रहें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा। अच्छा रहेगा आज आप वाद-विवाद में न उलझें, नहीं तो अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज काम में रुकावट आयेगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज आप किसी लंबी यात्रा से लौट कर घर वापस आ सकते हैं, जिस कारण शरीर में थकान महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आज कोई नया बड़ा ऑफर आपको मिल सकता है, जिस कारण आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। अपनी फैमिली के साथ आप कहीं बाहर घूमने भी आ सकते हैं।