Benefits of Macaroni: क्या पोषक तत्वों से भरपूर हैं मैकरोनी? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 426 शब्द|📅 23 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Benefits of Macaroni: पास्ता, मैगी, नूडल्स का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे यह सब खाना पसंद नहीं। बच्चे हो या वयस्क इन दिनों हर कोई इसका दीवाना होता है। हालांकि, घर के बड़े-बुजुर्ग हमेशा से ही इन्हें खाने से मना करते आए हैं। साथ ही वह इससे होने वाले नुकसानों को भी हमेशा बताते आए हैं।

मैकरोनी भी इन्हीं फूड आइटम्स में से एक है, जिसे कई लोग काफी पसंद करते हैं। कई लोगों का ऐसा मानना है कि वह सेहत के लिए हानिकारक होती है, लेकिन अगर हम कहे कि मैकरोनी खाने से आपको एक-दो नहीं, बल्कि कई सारे फायदे मिलेंग, तो क्या आप यकीन करेंगे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

अगर आप इस बात को सुनकर हैरान रह गए हैं, तो आपको बता दें कि ऐसा हम नहीं, बल्कि मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट मीशा अरोड़ का कहना है। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर मैकरोनी (macaroni) के फायदों के बारे में बताया। आइए जानते हैं मैकरोनी के इन्हीं फायदों के बारे में-

वेट लॉस में फायदेमंद मैकरोनी

मैकरोनी के फायदों के बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट मीशा ने बताया कि अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो भी मैकरोनी का मजा उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अपने बेहतरीन स्वाद के लिए अक्सर पसंद की जाने वाली मैकरोनी पोषण संबंधी लाभों का खजाना है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अपने जटिल कार्बोहाइड्रेट प्रोफाइल से लेकर इसका लो फैट वाली कंटेंट तक लगातार एनर्जी बनाए रखने में मददगार है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

स्वादिष्ट होने के साथ ही यह कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन बी और आयरन जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद कई सारे अनगिनत पौष्टिक गुण इसे खाने के लिए एक बेहतर विकल्प बनाते हैं।

मैकरोनी के अन्य फायदे

इसके अलावा न्यूट्रिशनिस्ट ने इससे होने वाले कुछ फायदों के बारे में भी बताया। अपने इस वीडियो में उन्होंने कि मैकरोनी पाचन में सुधार करता है, क्रेविंग्स को कम करता है, डायबिटीज रोकने मदद करता है। इतना ही नहीं यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने में भी काफी सहायक है।

पंजाब के फिरोजपुर में ऐसा क्या हो गया, कि लोग की खुशी हो गई दोगुना

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *