Aaj Ka Rashifal 25 September 2023: आज का राशिफल- परिवर्तिनी एकादशी आज, कई राशियों के बदले ग्रहचाल, जानिए अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 831 शब्द|📅 25 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 25 September 2023: आज दिन सोमवार है। तारीख है 25 सितंबर 2023। आज यानि सोमवार का दिन राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। दैनिक राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता हैं।

वहीं, कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। बता दें कि आज परिवर्तिनी एकादशी है। पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-उपासना की जाती है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन कई परेशानियों से भरा रहेगा। आज आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार में हानि हो सकती है। कारोबार में अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज थोड़ा संभल कर रहें, नहीं तो षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अधिकारी वर्ग से व्यर्थ का वाद- विवाद हो सकता है। इसके चलते आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार में पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं। इस कारण भागदौड़ करना पड़ सकती है। आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी वर्ग से विरोध की स्थिति निर्मित होगी। इस वजह से कारोबार में नुकसान हो सकता है। माता-पिता और पत्नी में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

किसी विशिष्ट कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है। हालांकि, विरोधी आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। कारोबार में कोई बड़ा सहयोग आज आपको मिलने वाला है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के भी योग बनेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही व्यापार में परिजनों या मित्रों से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। इस वजह से रुका हुआ काम शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआती नींव रख सकते हैं। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। इस कारण कई दिन से चली आ रही आर्थिक समस्या से आपको निजात मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में आज आपकी विजय होगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में शादी विवाह के योग बनेंगे। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अगर कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तो आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में हानि उठानी पड़ सकती है। आज मन अशांत रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में जोखिम न उठाएं। किसी लड़की को बड़ी धनराशि उधार में न दें। शेयर मार्केट में निवेश न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवारों में मतभेद दूर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। आज कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में शत्रुओं के कारण हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। कार्य क्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। विचारों में मतभेद हो सकता है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *