Aaj Ka Rashifal 26 September 2023: आज का राशिफल- भगवान विष्णु की वामन जयंती आज, इन राशियों पर रहेगी कृपा, इन्हें रहना होगा सावधान, पढ़ें

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 26 September 2023: आज दिन मंगलवार है। तारीख है 26 सितंबर 2023। मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। दैनिक राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता हैं। वहीं, कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

पंचांग के अनुसार आज भगवान विष्णु के वामन स्वरूप का अवतरण दिवस यानी वामन जयंती है। पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-उपासना की जाती है। आइए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहने वाला है?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहें। अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य आज पूर्ण हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी विशेष कार्य हेतु लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार में नया काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

धार्मिक कार्य में आज का दिन व्यतीत होगा। अध्यात्म में मन लगेगा। व्यापार में किसी अच्छे साथी से मिलना होगा। इससे कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। साथ ही परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आपको मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। घर के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। व्यापार में विरोधी अवरोध उत्पन्न करेंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। पत्नी से मतभेद बढ़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आप अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी धार्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। उनका मार्गदर्शन जीवन के लिए लाभप्रद होगा। आज आपको व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आज आप व्यापार में कोई बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। कारोबार के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं। काम में रूकावट आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन बेहतर रहने वाला है। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध तय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। आप कोई नया निवेश व्यापार में कर सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर का सहयोग मिलने से लाभ होगा। ससुराल वाले का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आप परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यापार में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप किसी नये काम के लिए विचार कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टिक्की, देखें LIVE



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *