Disease X: जानें आखिर क्या है डिज़ीज़-एक्स? ये डिज़ीज़ बन सकती है करोड़ लोगों की मौत का कारण

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 605 शब्द|📅 27 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Disease X: दो वैक्सीन एक्सपर्ट्स द्वारा लिखी गई एक नई किताब में चेतावनी देते हुए बताया है कि दुनिया इस वक्त अगली महामारी के लिए तैयार नहीं है। किताब के अनुसार, धरती पर करोड़ों वायरस घूम रहे हैं, जिनके बारे में अभी कुछ पता नहीं है।

किताब के लेखकों ने दावा करते हुए कहा है कि जैसे एक दशक पहले स्पैनिश फ्लू ने कई लोगों की जान ली थी, उसी तरह अगली महामारी 5 करोड़ लोगों की मौत का कारण बन सकती है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

यूके वैक्सीन टास्क फोर्स की पूर्व चेयरमेन, केट बिंघम और पूर्व पत्रकार व राजनीतिक सलाहकार टिम हेम्स ने मिलकर “दी नेक्स्ट किलर: हाऊ टू स्टॉप दी नेक्स्ट पैंडेमिक बिफोर इट स्टार्ट्स” नाम की एक किताब लिखी है।

इसी किताब में डिज़ीज़-एक्स का जिक्र है। किताब का एक हिस्सा डेली मेल में छापा गया, जिसमें बताया गया है कि कैसे वायरस पृथ्वी पर सबसे प्रचुर और विविध जीवन रूप हैं, और उनमें से कितने मनुष्यों के लिए खतरा पैदा करते हैं।

उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों ने वायरस के 25 परिवारों की पहचान की है, जिनमें से प्रत्येक में सैकड़ों या हजारों अलग-अलग वायरस हैं, जिनमें से कोई भी महामारी पैदा करने के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि वायरस जानवरों से मनुष्यों में आ सकते हैं और तेजी से म्यूटेट हो सकते हैं, जैसा कि इबोला, एचआईवी/एड्स और कोविड-19 के मामलों में देखा गया है।

कितनी खतरनाक है डिज़ीज़-एक्स?

कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी अगली महामारी की संभावना के बारे में सचेत किया था, जिसे डिज़ीज़-ऐक्स का नाम दिया गया था। WHO ने साल 2018 में डज़ीज़-एक्स के बारे में बताया था यानी कोविड-19 महामारी के दुनियाभर में फैलने से एक साल पहले। यानी ईबोला, SARS और ज़िका के साथ WHO की खतरनाक बीमारियों की लिस्ट में डिज़ीज़-एक्स भी शामिल है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

WHO के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि डिज़ीज़-एक्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खतरनाक महामारी का कारण बन सकता है, जो ऐसे रोगज़नक़ के कारण हो सकता है, जिनके बारे में मौजूदा समय में कोई जानकारी नहीं है। उनकी लिस्ट में शामिल बीमारियां ऐसी हैं, जिनका इलाज इस वक्त हमारे पास नहीं है।

कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिज़ीज़ एक्स ज़ूनॉटिक होगी, यानी यह जंगली या पालतू जानवरों से शुरू होगी और फिर मनुष्यों को भी संक्रमित करना शुरू कर देगी, जैसा कि ईबोला, एचआईवी/एड्स और कोविड-19 के साथ हुआ।

अगली महामारी के लिए क्या तैयारियां करनी होंगी?

आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी की वजह से दुनियाभर में करीब दो करोड़ लोगों मे अपनी जान गंवाई थी, लेकिन किताब के लेखकों का कहना है कि इससे खतरनाक महामारी आ सकती है।

उन्होंने बताया कि इबोला, बर्ड फ्लू और MERS जैसे अन्य वायरस की तुलना में कोविड-19 की मृत्यु दर काफी कम थी। अगली महामारी के लिए हम अपने भाग्य पर निर्भर नहीं रह सकते, क्योंकि अगली महामारी और ज्यादा खतरनाक होगी।

कोविड-19 से ज्यादातर लोग रिकवर हो गए थे। हालांरि, ईबोला की मृत्यु दर 67% है, वहीं बर्ड फ्लू की 60 और MERS की 34 प्रतिशत है। भविष्य में आने वाली महामारियों से बचने के लिए वैक्सीन और इलाज पर रिसर्च होना जरूरी है।

साथ ही हेल्थ सिस्टम और निगरानी को मजबूत करना होगा। अगली महामारी कब आएगी इसकी तारीख आज तय नहीं की जा सकती, लेकिन इसका सामना करने के लिए हम पहले से तैयारी शुरू जरूर कर सकते हैं।

जालंधर की सबसे स्वादिष्ट आलू टिक्की, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *