St Soldier News: जोनल मुकाबलों में सेंट सोल्जर स्कूल के छात्रों की झंडी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के जोन लेवल खेलों में अलग-अलग उम्र वर्ग के मुकाबलों में भाग लेते हुए अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़कों के बैडमिंटन अंडर-17 उम्र वर्ग मुकाबले में उनके छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

ऐसे ही अंडर-19 उम्र वर्ग में रस्साकशी मुकाबले में भी पहला स्थान प्राप्त किया है। इस के अलावा रस्साकशी अंडर-17 उम्र वर्ग, वॉलीबॉल अंडर-14 उम्र वर्ग ओर किक्रेट अंडर-17 उम्र वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। लड़कियों के अंडर-19 उम्र वर्ग मुकाबले में उनकी छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया है।

लाजवाब गोलगप्पे, खाना शुरू करेंगे तो खाते ही जाएंगे

ऐसे ही बैडमिंटन ओर रस्साकशी अंडर-17 मुकाबले में उनकी छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ अपना ओर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। छात्रों की उपलब्धि में पीटीआई चैैंचल सिंह तथा साइंस टीचर गुरप्रीत सिंह का विशेष योगदान रहा जो छात्रों को पिछले दो महीनों से अलग-अलग खेलों के लिए तैयारी करवा रहे थे।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह ने बताया कि अब यह छात्र अगले माह होने जा रहे जिला सत्र ओर सीबीएसई के जोन सत्र के मुकाबलों की तैयारी मे जुट गए है। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विजेताओं को बधाई देते हुए समूह छात्रों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेते के लिए प्रेरित किया।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *