Morocco Earthquake: 6.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही; 296 लोगों की मौत, कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Morocco Earthquake: मोरक्को (Morocco) में शुक्रवार रात आए 6.8 तीव्रता के भूकंप से कम से कम 296 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि भूकंप रात 11:11 बजे (2211 GMT) आया। इसका केंद्र मराकेश से 71 किमी दक्षिणपश्चिम में 18.5 किमी की गहराई पर था।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

भूकंप के झटके मोरक्को के तटीय शहरों रबात, कैसाब्लांका में भी महसूस किए गए है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में ढही हुई इमारतें, गलियों में बिखरे मलबे के ढेर, चारों तरफ तबाही का मंजर देखा जा सकता है। भूकंप के प्रभाव का प्रारंभिक आकलन करने वाले यूएसजीएस के पेजर सिस्टम ने आर्थिक क्षति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मोरक्को के ऐतिहासिक शहर मराकेश के चारों ओर बनी प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने शुरुआती आंकड़े पेश करते हुए भूकंप के झटकों की वजह से हुई मौतों के लिए पीला अलर्ट जारी किया गया है, जो दर्शाता है कि कुछ हताहत होने की संभावना है। USGS ने कहा, “इस क्षेत्र की आबादी वैसे इलाकों में रहती है, जो भूकंप के झटकों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *