Best Juice for Empty Stomach: खाली पेट इन फलों का जूस पीना है फायदेमंद, जानिए यह क्या-क्या समस्याएं करते है दूर

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Best Juice for Empty Stomach: हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा से ही फलों और जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते रहे हैं, क्योंकि फलों में कई तरह के ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के कई फंक्शन्स को सही तरीके से चलाने के लिए जरूरी होते हैं।

सुबह नाश्ते में एक ग्लास फ्रूट जूस पीकर अलग ही ताजगी और एनर्जी का एहसास होता है, लेकिन कई बार इन्हें पीने पर पेट दर्द, सिर दर्द या उल्टी जैसा भी फील होने लगता है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

आपको बता दें कि कुछ फलों का जूस खाली पेट पीना बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें मौजूद कुछ विटामिन और मिनरल्स की प्रकृति ऐसी होती है कि इसे पीने से एसिडिटी होने लगती है, तो आइए जानते हैं कि खाली पेट किन फलों का पीना होता है फायदेमंद।

अनार का जूस

खाली पेट अनार का जूस पिया जा सकता है। इसे पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है, कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही अनार का जूस एनीमिया की समस्या दूर करने में भी बेहद कारगर है।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

सेब में विटामिन ए की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप खाली पेट इसका जूस पीते हैं, तो इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही सेब में फाइबर भी मौजूद होता है जिससे डाइजेशन सही रहता है। सेब के जूस में कई ऐसे तत्व भी शामिल होते हैं, जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करते हैं।

एलोवेरा का जूस

खाली पेट जिन फलों का जूस सेहत के लिए हेल्दी माना जाता है उसमें से एलोवेरा भी एक है। एलोवेरा विटामिन ए, सी और विटामिन बी3 का खजाना जाता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन की भी मात्रा होती है। खाली पेट इसे पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। एलोवेरा का जूस हमारे बालों और स्किन पर भी जादुई असर दिखाता है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

गाजर के जूस से भी आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इसका जूस फ्लेवोनोइड्स और कैरोटीनॉयड से भरपूर होता है। गाजर का जूस पेट के पीएच बैलेंस को मेनटेन रखता है और पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है।

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस भी उन हेल्दी जूस में शामिल है, जिसे पीने से शरीर में खून बढ़ता है। ब्रेन सेल्स हेल्दी रहते हैं। सुबह खाली पेट पीने से मेटाबोलिज्म तेज होता है। चेहरा की चमक भी बढ़ती है।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *