Kareena Kapoor Total Net Worth: करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी कार कलेक्शन, जानिए करीना कपूर की नेट वर्थ?

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Kareena Kapoor Total Net Worth: करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की वो अदाकार हैं, जिनके बारे में जानने के लिए हर कोई काफी उत्सुक रहता है। साल 2000 में हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर जेपी दत्ता की मूवी ‘रिफ्यूजी’ से डेब्यू करने वालीं करीना आज इंडस्ट्री की टॉप अदाकारों में शुमार हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

मौजूदा समय में सुपरस्टार सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान अपनी पहली ओटीटी फिल्म ‘जाने जान’ को लेकर चर्चा में हैं, जो उनके जन्मदिन पर रिलीज होने वाली है। आपको हम इस बीच करीना कपूर की टोटल नेट वर्थ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

कितनी है करीना कपूर की कुल नेटवर्थ

कपूर खानदान से नाता रखने वालीं करीना कपूर ने हमेशा लग्जरी लाइफ को जिया है। फिल्मों में आने के बाद करीना का ये शौक अधिक बढ़ गया। 23 साल के अपने फिल्मी करियर के दौरान करीना ने ‘मुझे कुछ कहना है, हलचल,गोलमाल रिटर्न्स, थ्री ईडियट्स, बॉडीगार्ड और बजरंगी भाईजान’ जैसी कई हिट फिल्में देकर एक्ट्रेस ने खुद का एक खास मुकाम बनाया है, जिसके चलते करीना की नेटवर्थ भी हाई होनी बनती है।

caknowledge की रिपोर्ट के अनुसार करीना कपूर की टोटल नेटवर्थ करीब 60 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपये के अनुसार 485-490 करोड़ रुपये के आस-पास बैठती है। सलाना एक्ट्रेस की कमाई लगभग 10-12 करोड़ रहती है, जबकि महीने के हिसाब से ये आंकड़ा 1 करोड़ से ज्यादा का रहता है।

करीना की इनकम ऑफ सोर्स

गौर करें करीना कपूर के इनकम ऑफ सोर्स की तरफ तो एक्ट्रेस की कमाई का मुख्य जरिया उनकी फिल्में है। इसके अलावा कई फेमस कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर के तौर करीना करोड़ रुपये छापती हैं। इतना ही नहीं तमाम तरह के टीवी एड एंडोसर्मेंट के माध्यम से भी ‘लाल सिंह चड्ढा’ एक्ट्रेस मोटी रकम कमा लेती हैं। बताया ये भी जाता है कि करीना एक फिल्म करने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की मोटी फीस वसूलती हैं।

आलीशान घर में रहती हैं करीना

साल 2012 में एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी के बाद करीना की लाइफ में कई बदलाव आए है। पटौदी खानदान की बहू बनने से करीना की लाइफस्टाइल पूरी तरह से चेंज हो गई। करीना अपने पति सैफ के मुंबई के बांद्रा स्थिति करोड़ों की कीमत वाले आलीशान घर में रहती हैं। इतना ही नहीं कभी-कभी करीना पटौदी पैलेस में भी फुर्सत के पल बिताते हुए नजर आती हैं, जिसकी वैल्यू करीब 800 करोड़ रुपये के आस-पास बताई जाती है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

करीना के ये दोनों घर कितने शानदार हैं, उसकी झलक आप एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर मौजूद तस्वीरों में आसानी से देख सकते हैं। फैमिली के बारे में बात करें दो करीना दो बेटों की मां हैं, जिनके नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं।

एक्ट्रेस के पास एक से एक लग्जरी कार

गौर करें करीना कपूर के कार कलेक्शन की तरफ तो एक्ट्रेस के पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, मर्सिडीज बेंज-एस क्लास,ऑडी- R8, लेक्सस LX 470, लैंड रोवर डिफेंडर और रेंज रोवर वोग जैसी कई लग्जरी गाडियां मौजूद हैं। इससे ये साफ जाहिर होता है कि करीना को प्रीमियम और लग्जरी कारों का काफी शौक है।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..



















Leave a Comment