Stock Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक नीचे, निफ्टी 200 अंक फिसलकर 19,900 के करीब

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में चारों तरफ बिकवाली देखने को मिल रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में भारी गिरावट के कारण आज सेंसेक्स 800 अंक से अधिक गिरकर 66,728 अंक के निचले स्तर पर आ गया, जिससे शेयर बाजार में कमजोरी आई।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों करीब 1.25 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहे हैं। बीएसई दोपहर 2:40 बजे सेंसेक्स 765.73 अंक यानी 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 66,831 पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 215.30 अंक या 1.07 फीसदी नीचे 19,918 पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

बैंक निफ्टी भी 589.20 अंक यानी 1.28 फीसदी नीचे 45,390 पर नजर आया। बाजार में गिरावट का मुख्य कारण बैंक निफ्टी में गिरावट है। आज के कारोबार में बैंक निफ्टी 703 अंक गिरकर 45,390 पर यानी 45400 के नीचे। मार्केट कैप में भारी गिरावट देखने को मिल रही है और 18 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप 3,23,00,115.59 करोड़ रुपये था, जो आज घटकर 3,20,43,114.30 करोड़ रुपये हो गया है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इसका मतलब है कि आज के कारोबारी सत्र में मार्केट कैप में अब तक 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इस तरह आज के गिरते बाजार में निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे बर्बाद हो गए हैं। बाजार में गिरावट का आलम यह है कि सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ 7 शेयरों में तेजी दिख रही है और 23 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *