Strawberry: दिल ही नहीं दिमाग के लिए भी है काफी फायदेमंद बेरी, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 393 शब्द|📅 01 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Strawberry: आइस क्रीम, मॉकटेल, केक और भी कितनी ही चीजें हैं, जिनमें स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल होता है। इसका फ्लेवर आपकी जीभ के लिए ट्रीट से कम नहीं होता।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

यह एग्जॉटिक बेरी सिर्फ आपके स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें कई प्रकार के मिनरल जैसे पौटेशियम,मैंगनीज और विटामिन पाए जाते हैं। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

दिल का रखता है ख्याल

स्ट्रॉबेरी कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लीसेराइड को कम करने में फायदेमंद है। कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लीसेराइड कम होने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसलिए स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में शामिल करने से आपका दिल स्वस्थ रहेगा।

इसके साथ ही यह ग्लूकोस के ब्रेक डाउन की प्रक्रिया को भी धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर कम रहता है और डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है।

हिमाचल में इस पवित्र जगह पर विराजमान है चारों वेद…

स्ट्रॉबेरी में काफी एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेशन और इन्फ्लेमेशन को रोकता है। इसमे एल्जिक ऐसिड पाया जाता है, जो कोलोरेक्टल कैंसर से बचाव में कारगर होता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

स्ट्रॉबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं,जो ब्रेन सेल्स के लिए फायदेमंद होता है। फ्लेवोनोइड्स और विटामिन सी होने के कारण यह ब्रेन सेल के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे आपकी मेमोरी कमजोर नहीं होती और डिमेंशिया और अल्जाइमर का खतरा भी कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर के घाव भरने में मदद करता है। यह रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की संभावना को भी कम करता है और शरीर में बी-सेल और टी-सेल बनाने में भी मदद करता है, जो हमारे शरीर के फाइटर सेल होते हैं और बीमारियों से लड़ते हैं।

गट की सेहत के लिए फायदेमंद

स्ट्रॉबेरी हमारी आंतों में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक माइक्रोब्स के लिए फायदेमंद होती हैं, जिसके कारण पाचन क्रिया में मदद मिलती है। ये माइक्रोब हमारी गट हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। इनके पनपने के लिए आंत की स्थिति अच्छी होना आवश्यक है। स्ट्रॉबेरी कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाने में कारगर है।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *