Side-effects of Paracetamol: बार-बार बुखार आने पर आप भी तो नहीं ले रहे पैरासिटामोल, तो पहले जान ले इसके नुकसान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 443 शब्द|📅 05 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Side-effects of Paracetamol: देशभर में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में डेंगू या बुखार से राहत पाने और इसके लक्षणों को कम करने के लिए लोग अक्सर पैरासिटामोल खाते हैं। हालांकि लंबे समय तक इसे खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

देश में इस समय लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। बीते कुछ समय से अलग-अलग हिस्सों में इस गंभीर बीमारी के मामले बढ़ने की खबर आ रही है। डेंगू एक गंभीर बीमारी है, जो आमतौर पर मच्छरों के काटने से होती है। सही समय पर उचित इलाज न मिलने की वजह से यह जानलेवा तक साबित हो सकती है।

ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इसका उचित इलाज किया जाए। डेंगू को हड्डीतोड़ बुखार के नाम से भी जाना जाता है। डेंगू में होने वाले बुखार को कम करने के लिए लोग अक्सर दवाई का इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इस दौरान तेज बुखार, शरीर में दर्द या उल्टी जैसे लक्षण होने पर आमतौर पर मरीज को पैरासिटामोल दी जाती है। पैरासिटामोल को डेंगू के मरीजों के लिए सुरक्षित माना जाता है और बुखार जैसे अन्य संबंधित लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

यह टैबलेट दर्द के कारण का इलाज नहीं करती, बल्कि दर्द को कम करती है। यही वजह है कि सिरदर्द, माइग्रेन और पीरियड्स आदि के दर्द के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

पैरासिटामोल के नुकसान-

हालांकि, लंबे समय तक इसका इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, किसी भी अन्य दवा की ही तरह, पैरासिटामोल खाने के भी दुष्प्रभाव होते हैं। पेरासिटामोल खाने के कुछ हानिकारक प्रभावों में नींद आना, थकान, चकत्ते और खुजली शामिल हैं। इसके अलावा लंबे समय तक इसे खाने से निम्न दिक्कतें भी हो सकती हैं।

  • थकान
  • सांस फूलना
  • उंगलियां और होंठ नीले पड़ जाना
  • एनीमिया

जालंधर के PMG Hospital में बच्चे की मौत, जमकर हंगामा, देखें LIVE

  • लिवर और किडनी को नुकसान
  • अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है, तो हृदय रोग और स्ट्रोक
  • पेट में दर्द
  • मतली
  • उल्टी
  • कोमा

डेंगू से बचाव के लिए अपनाए ये तरीके-

  • आमतौर पर मच्छर से फैलने वाली इस बीमारी से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े और फुल पैंट पहनें।
  • बाहर जाने पर मच्छर भगाने वाली क्रीम का प्रयोग करें।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
  • अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा और रुके हुए पानी से मुक्त रखना भी महत्वपूर्ण है।
  • नियमित धूनी भी मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकती है।

PUNJAB में पकड़ा गया कुर्ताफाड़ गैंग, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *