Banana Peel reduces Wrinkles: क्या आप जानते है केले में मौजूद न्यूट्रिशन रिंकल्स की समस्या दूर करने में है असरदार?

Daily Samvad
4 Min Read
Skin Care Tips
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 459 शब्द|📅 05 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Banana Peel reduces Wrinkles: केला हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद फल है। जिसके इस्तेमाल से आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से पा सकते हैं छुटकारा। जिसकी मदद से आप बढ़ती उम्र में भी नजर आ सकती हैं यंग एंड ब्यूटीफुल।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

केला एक बहुत ही फायदेमंद फल है। जिसे खाने से हमारे शरीर के लिए जरूरी कई सारे न्यूट्रिशन की पूर्ति होती है। वैसे केला सेहत के साथ-साथ हमारी स्किन को भी कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है। केले में मौजूद विटामिन सी, विटामिन ई, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट ये सारे न्यूट्रिशन स्किन को हेल्दी रखने का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

और सिर्फ फल ही नहीं बल्कि इसका छिलका भी बेहद कारगर होता है। केले के छिलके में एंटी बैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं। जिसके इस्तेमाल से रिंकल्स की समस्या दूर की जा सकती है। इसके साथ ही केले में पोटैशियम भी मौजूद होता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखता है। जान लें कैसे करना है इसका इस्तेमाल।

रिंकल्स दूर करने में ऐसे करें केले के छिलके का इस्तेमाल

बेसन के साथ

  • बेसन का इस्तेमाल आज से नहीं, बल्कि काफी पहले से खूबसूरत को बढ़ाने और बरकरार रखने में किया जा रहा है। इसमें एंटी एजिंग और एक्सफ़ोलिएशन गुण होते हैं, जो त्वचा की गहराई से सफाई कर उसे निखारने का काम करते हैं।
  • इसके लिए 1 टेबलस्पून बेसन लें।
  • इसमें 1 टीस्पून नींबू का रस मिलाएं।
  • अब इसमें केले को छिलके को भी पीसकर डालें और सारी चीज़ों को अच्छी तरह मिला लें।
  • चेहरे के साथ आप इसे हाथ- पैरों पर भी लगा सकती हैं।
  • जल्द रिजल्ट के लिए हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करें।

केले का छिलका रब करें

  • ये सबसे आसान तरीका है।
  • इसके लिए अच्छे से पहले चेहरे को साफ कर लें।
  • केले के छिलके लें और इसके अंदररूनी हिस्से से चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें।
  • 10-15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर ऐसे ही छोड़ दें। फिर नॉर्मल पानी से धो लें।
  • इसे आप रोजाना इस्तेमाल करें। हफ्ते भर में ही फर्क दिखने लगेगा।

चुकंदर के रस के साथ

  • चुकंदर में मौजूद आयरन और विटामिन्स दाग-धब्बे दूर करने में बहुत फायदेमंद होते हैं।
  • इसके लिए 1 टेबलस्पून चुकंदर का रस लें।
  • इस रस में लगभग 1 टेबलस्पून ही एलोवेरा जेल मिलाना है।
  • इसके साथ इसमें 1 टेबलस्पून केले का छिलका पीसकर मिला दें।
  • सारी चीज़ों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
  • हफ्ते में 3-4 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *