E-Cigarettes Ban: अब ई-सिगरेट पर लगेगा भारी जुर्माना, इसका कश शरीर पर इस तरह करता है वार

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 717 शब्द|📅 05 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। E-Cigarettes Ban: हम सब जानते है की धूम्रपान करने से हमारी सेहत पर बहुत असर पड़ता है। हमारे फेफड़ो के साथ-साथ शरीर के कई अंगो को बेहद नुकसान पहुँचता है। टेक्नोलोजी इतने डेवलप हो गई की अब सिगरेट की जगह ई-सिगरेट का निर्माण कर लिए गया पर यह (E-Cigarettes) आम सिगरेट से भी ज़्यादा खतरनाक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि ई-सिगरेट और इसी तरह के उपकरणों को किसी भी रूप या मात्रा में रखना इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम (पीईसीए) 2019 का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह कानून सार्वजनिक स्वास्थ्य के हित में और लोगों को नुकसान से बचाने के लिए बनाया गया है। इससे पहले भी सरकार ई-सिगरेट बेचने वाली 15 वेबसाइट को ऐसे उत्पादों का विज्ञापन और बिक्री बंद करने को कह चुकी है।

अब लगेगा भारी जुर्माना

मंत्रालय ने कहा कि पीईसीए में ई-सिगरेट के व्यक्तिगत उपयोग पर प्रतिबंध का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है, लेकिन ई-सिगरेट के उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया गया है। इसलिए देश के भीतर किसी भी मात्रा में ई-सिगरेट रखना संभव नहीं है।”

प्रतिबंध में ई-हुक्का और इसी तरह के उपकरणों पर रोक शामिल है। दरअसल भारी जुर्माने और कारावास के प्रावधान बावजूद ई-सिगरेट तंबाकू विक्रेताओं, जनरल स्टोर और ऑनलाइन मंचों सहित विभिन्न स्रोतों में व्यापक रूप से उपलब्ध होने की सूचना है।

स्वाश्स्थ्य मंत्रालय ने शुरु किया ऑनलाइन पोर्टल

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पीईसीए के तहत उल्लंघनों के बारे में सूचित करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है। युवाओं के बीच ई-सिगरेट के इस्तेमाल में व्यापक बढ़ोतरी को लेकर सरकार ने भी चिंता जताई है। मई में, मंत्रालय ने अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया था। बाद में जुलाई में मंत्रालय ने ई-सिगरेट बेचने वाली 15 वेबसाइट को ऐसे उत्पादों का विज्ञापन और बिक्री बंद करने को कहा था।

कैसे काम करती है ई-सिगरेट

ई-सिगरेट एक ऐसी डिवाइस है जो बैटरी चार्ज करने पर काम करती है। इसमें निकोटिन और हानिकारक रसायन तरल रूप में एक रिफिल में होते हैं। जिन्हें डिवाइस में फिट किया जाता है। इसके चलते जब कश लगाते हैं तो हीटिंग डिवाइस इसे गर्म करके भाप में बदल देती है। इसलिए इसे स्मोकिंग नहीं वेपिंग कहते हैं। इसका सीधे तौर पर छाती और मस्तिष्क पर बुरा असर पड़ता है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

अगर आपके बच्चे के कपड़े, उनके मुंह और उनकी सांसो से तंबाकू जैसी गंध आती है। अगर बच्चे बार-बार बाहर जाने के लिए बहाने बनाने लगे, या वो वॉशरूम में अपना ज्यादा समय बिताने लगे तब आप ये समझ सकते हैं कि शायद आपके बच्चे को स्मोकिंग की आदत लग चुकी है। स्मोकिंग करने वाले लोगों के हाथ और नाखून पीले पड़ने लगते हैं, उनकी होंठ नीले और काले होने लगते हैं।

युवाओं को लग रही इसकी लत

समीक्षा में पाया गया कि सीमित सबूत ई-सिगरेट व्यक्तियों को धूम्रपान रोकने में सहायता करते हैं। लेकिन यह इस बात के सबूतों से ज्यादा मजबूत नहीं है कि ई-सिगरेट का उपयोग करने से धूम्रपान छोड़ चुके लोगों को फिर से तंबाकू के सेवन की लत लग सकती है। ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर के आंकड़ों से पता चलता है कि अपने जीवनकाल में ई-सिगरेट का उपयोग करने की सबसे अधिक संभावना 18 से 24 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों में हैं।

सेहत के लिए खतरनाक है E- Cigarette

  • WHO के मुताबिक E-cigarette के तरह-तरह के फ्लेवर युवाओं को चुंबक की तरह खींचते हैं और अपना आदी बनाते हैं।
  • ई-सिगरेट में निकोटीन और दूसरे हानिकारक केमिकल्स का घोल होता है। निकोटीन अपने आप में ऐसा नशीला पदार्थ है जिसकी लत लग जाती है।
  • इसके सेवन से हृदय प्रणाली पर प्रभाव पड़ सकता है, हृदय गति बढ़ सकती है, रक्तचाप और हृदय रोग का खतरा हो सकता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए वेपिंग बहुत खतरनाक है इससे उनके गर्भस्‍थ शिशु पर बुरा असर पड़ता है।
  • छाटे बच्‍चों के आसपास इसे पीने से उनके दिमागी विकास पर असर पड़ता है।
  • ई-सिगरेट एरोसोल में हानिकारक पदार्थ होते हैं, ऐसे में फेफड़ों की समस्या पैदा हो सकती है।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *