Getting-Up Early Morning: अपनी सेहत में लाना चाहते हो सुधार तो रोज सुबह जल्दी उठने की आदत डाल ले

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 511 शब्द|📅 05 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Getting-Up Early Morning: आज की भागती दौड़ती जिंदगी में रात में समय से सो जाने और सुबह जल्दी उठने के लिए खुद से ही लड़ाई लड़नी पड़ती है। हम देर से सोते हैं और ऑफिस जाने से कुछ समय पहले उठते हैं। उसके बाद भागते हुए ऑफिस पहुंचते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम सभी अपने रुटीन में कुछ बदलाव करें। यानी रात में जल्दी सोएं और सुबह भी जल्दी उठें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

देर रात तक जगने की वजह से सुबह जल्दी उठना एक कठिन प्रक्रिया हो गई है। लेकिन पहले के लोग स्वस्थ और लंबी आयु इसीलिए जी पाते थे क्योंकि वे नियमित रूप से सुबह जल्दी उठते थे और अपनी दिनचर्या में लग जाते थे। लेकिन आजकल की पीढ़ी देर रात तक जगने के कारण सुबह जल्दी उठने में असमर्थ है।

आइए जानते हैं कि सुबह उठने के क्या फायदे हैं :-

तनाव कम होता है- सुबह जल्दी उठने से किसी भी प्रकार की सकारात्मक क्रिया जैसे व्यायाम, योग, ध्यान करने से तनाव कम होता है और तरोताजा महसूस होता है। सुबह सूर्योदय की ऊर्जा शरीर में प्रवेश करती है और दिमाग को संतुलित करती है जिससे तनाव कम होता है।

खुद के लिए अतिरिक्त समय निकाल पाते हैं- सुबह जल्दी उठने से आप खुद को कई मायनों में समय दे पाते हैं। आप कोई ऐसा काम कर सकते हैं जिसमें आपकी दिलचस्पी हो जिससे आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा दे सकें और मानसिक रूप से संतुष्ट रहें । जैसे योग, ध्यान, नॉवेल पढ़ना, अध्यात्मिक किताबें पढ़ना, बागवानी करना, सफाई करना आदि।

दिनचर्या सुनियोजित रहती है- सुबह जल्दी उठने से दिनभर के सभी काम समय पर होते हैं। जीवन एक नियम से चलता है और दिनचर्या सही रहती है। सही समय से सभी काम होते हैं, जैसे खाना-पीना, नहाना, सोना आदि। अन्य काम करने के लिए भी आराम से प्लान बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

सुबह की धूप लेने से मिलते हैं कई फायदे- सुबह जल्दी उठने से आप सूर्योदय का आनंद उठाने के साथ सुबह की धूप का उपयोग कर सकते हैं, जिसके अनेक फायदे हैं। भरपूर विटामिन-D मिलता है, हाई ब्लड प्रेशर का खतरा घटता है, अस्थमा से बचाव होता है और डिप्रेशन के मरीजों में भी सुबह की धूप के फायदे देखने को मिले हैं।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है

जल्दी उठने के कारण आपको समय से नींद भी आती है, जिसके कारण आप समय से डिनर करके सो जाते हैं। अन्यथा देर तक जगने के कारण डिनर के बाद भी भूख लग सकती है, जिससे मोटापा बढ़ता है। सुबह जल्दी उठने से रात को सोने के समय तक आप काफी थक भी चुके होते हैं। इसलिए आपको भरपूर नींद भी आती है। इस प्रकार आहार का समय सुनियोजित होने के कारण शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है और नींद पूरी होने के कारण मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *