Health News: कई आप भी तो sugar की वजह से नहीं खा पा रहे हलवा? तो बस हलवा बनाते समय अपनाये ये tips

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 427 शब्द|📅 05 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Health News: मीठा किसको नहीं पसंद होता है। और जब मीठे में गाजर का हलवा बना हो तो मन और भी करता है खाने का। पर कई बार ज़्यादा मीठा खाने से sugar की समस्या हो जाती है जो फिर बाद में दिक्कत बन जाती है। हलवा एक ऐसा डेजर्ट है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

जिसे कभी भी झटपट तैयार किया जा सकता है, लेकिन हमारे यहां इसे बनाने का तरीका कुछ ऐसा होता है। जिससे इसे खाने से सिर्फ शुगर और फैट बढ़ता है, जो सेहत संबंधी कई परेशानियों की वजह बन सकता है, तो अगर हलवा आपके भी मनपसंद डिशेज में से एक है, तो आज हम इसे बनाने के ऐसे तरीके जानेंगे। जिससे आप बेफ्रिक होकर ले सकते हैं जब मन चाहे इसका मजा।

सामग्री पर दें ध्यान

सूजी, आटे और बेसन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हलवा बनाने में किया जाता है, लेकिन अगर आप हेल्दी हलवा बनाना चाहते हैं, तो इन चीज़ों की जगह लौकी, गाजर और चुकंदर जैसी सब्जियों और आलू, केले, सेब जैसे फलों का इस्तेमाल करें। इनसे बने हलवे किसी मायने में स्वाद में कम नहीं होते।

सूखे मेवे डालें

हलवे की रिचनेस बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि उसके फायदे बढ़ाने के लिए उसमें अच्छी मात्रा में सूखे मेवे जैसे- बादाम, अखरोट, किशमिश और काजू का इस्तेमाल करें। सूखे मेवे खनिज, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर होते हैं। ये आपको एनर्जी देते हैं।

सीमित मात्रा में घी का इस्तेमाल

फैट को अकसर अनहेल्दी समझा जाता है, लेकिन अगर आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करें, तो ये किसी भी तरह से स्वास्थ्य के लिए खराब नहीं होता, बल्कि थोड़ा फैट हमारे शरीर के लिए जरूरी भी होता है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

वैसे घी हेल्दी फैट माना जाता है।इसमें मोनोअनसैचुरेटेड ओमेगा -3 फैटी एसिड की अच्छी-खासी मात्रा होती है, तो इसकी थोड़ी मात्रा हलवे में डालने में कोई बुराई नहीं है।

चीनी की जगह दूसरे हेल्दी ऑप्शन चुनें

चीनी का बहुत ज्यादा सेवन सेहत के लिए सही नहीं होता, इससे तो आप वाकिफ होंगे ही, लेकिन अगर आप हेल्दी तरीके से हलवा बनाना चाहते हैं, तो उसमें चीनी की जगह दूसरे हेल्दी ऑप्शन्स को चुनें। इसमें गुड़, खांड या बूरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। जो चीनी के मुकाबले काफी ज्यादा हेल्दी होते हैं। सबसे अच्छी बात कि इनसे डिश के स्वाद पर भी कोई असर नहीं पड़ता।

SHO की शेरनी बन गई भीगी बिल्ली, देखो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *