Memory Booster Drink: पोषक तत्वों से भरपूर बेरी जूस मेमोरी बूस्ट करने में है काफी मददगार, तो बनाएं इन ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 402 शब्द|📅 14 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Memory Booster Drink: बढ़ती उम्र के कारण याददाश्त का कमजोर होना स्वाभाविक है, लेकिन कम उम्र में ही छोटी मोटी बातों को भूल जाना चिंता का विषय है। अगर दिमाग ठीक तरह से काम नहीं करता है, तो किसी भी काम में मन नहीं लगता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

हालांकि आप नेचुरल तरीके से भी याददाश्त बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आज आपको कुछ ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें नियमित रूप से पीने पर यादादाश्त में सुधार हो सकता है। तो चलिए जानते हैं, इन हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में।

चुकंदर का जूस

जड़ वाली सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। ऐसे में आप चुकंदर के फायदों से वाकिफ ही होंगे। इसमें मौजूद गुण सेहत संबंधी कई समस्याओं से बचाते हैं। याददाश्त बढ़ाने के लिए चुकंदर का जूस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस रोजाना पीने से मस्तिष्क स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। इसके अलावा, चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट हाई बीपी के जोखिम को भी कम करता है।

ग्रीन टी

कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ग्रीन टी पीने से मूड में सुधार होता है। जिससे आप रिलैक्स फील करते हैं और आप किसी चीज पर अपना ध्यान भी केन्द्रित कर पाते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी की चाय सेहत संबंधी कई परेशानियों को दूर करने में मदद करती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क की सूजन को कम करते हैं। इस चाय को नियमित रूप से पीने पर अल्जाइमर का खतरा भी कम हो सकता है।

बेरी जूस

पोषक तत्वों से भरपूर बेरी जूस मेमोरी बूस्ट करने में मदद करती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं। इसमें मौजूद एंथोसायनिन याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं।

ग्रीन जूस

हम सभी जानते हैं कि ग्रीन जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लोग इसे एनर्जी ड्रिंक के रूप में भी पीते हैं। ये आपको रिफ्रेश रखने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप मेमोरी शॉर्प करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट पालक का जूस, सेलेरी का जूस आदि शामिल कर सकते हैं।

मनी एक्सचेंज के दफ्तर में हुई लाखों की चोरी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *