Aaj Ka Rashifal 18 October 2023: इन राशियों के लोगों के साथ घर में हो सकता है विवाद, आफिस में झगड़े से बचे, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
5 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 18 October 2023: राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 18 अक्टूबर, बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है।

वहीं, कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नये अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें। नये साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आज आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आप आपने किसी कार्य के लिए परेशान रह सकते हैं। आज विरोधियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। वाहन आदि का उपयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद न बढ़ायें, नहीं तो हानि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े आयोजन में जाना होगा। आप अपने व्यवसाय में आज कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारियों में पार्टनरशिप से लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आपका समय अच्छा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं, तो आज पहल कर सकते हैं। आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी विवाद में आप फंस सकते हैं। आप आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें, नही तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बडी धन राशि आज किसी को उधार न दें। आपका कोई पुराना केस आज खत्म हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में आज आपकी विजय होगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में शादी विवाह के योग बनेंगे। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, परंतु विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। बड़ा लेन देन न करें। किसी काम के लिए आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा। आप व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोग आपके किसी काम का विरोध कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

Neetu Shatran Wala| मेयर न बना तो मुंह नहीं दिखाऊंगा। नीटू शटरांवाला का नया चैलेंज। Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar